Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • लाल सिंह चड्ढा के साथ पर्दे पर टकराएगी अक्षय की रक्षाबंधन, रिलीज डेट जारी
  • बॉलीवुड

लाल सिंह चड्ढा के साथ पर्दे पर टकराएगी अक्षय की रक्षाबंधन, रिलीज डेट जारी

RNS INDIA NEWS 25/06/2022
rns featured image new

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त सितारों में गिने जाते हैं। हर साल उनकी कई फिल्में रिलीज होती हैं। बीते दिनों वह सम्राट पृथ्वीराज को लेकर चर्चा में रहे। अब उनकी अगली फिल्म रक्षाबंधन की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। अक्षय ने एक टीजर शेयर करते हुए इस तारीख की घोषणा की। यह फिल्म इस साल रक्षाबंधन यानी कि 11 अगस्त को आएगी। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी इसी दिन रिलीज हो रही है।

रक्षाबंधन फिल्ममेकर आनंद एल राय की फिल्म है। यह भाई-बहन की कहानी पर आधारित एक कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर दिखाई देंगी। यह अक्षय और भूमि की साथ में दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों टॉयलेट: एक प्रेमकथा में साथ दिखाई दिए थे। पिछले साल अक्टूबर में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई थी। पहले यह फिल्म नवंबर 2021 में रिलीज होने वाली थी।
रक्षाबंधन के मौके पर पर्दे पर दो बड़ी फिल्में टकराएंगी। अक्षय की फिल्म के अलावा लाल सिंह चड्ढा भी इस दिन रिलीज हो रही है। आमिर की इस फिल्म में करीना कपूर और मोना सिंह नजर आएंगी। यह फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी।  केजीएफ 2 से क्लैश के कारण इस फिल्म टालने का फैसला लिया गया। आमिर की यह फिल्म 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है।
खबर है कि अक्षय रक्षाबंधन के लिए बड़े स्तर पर प्रमोशन करने की योजना बना सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह सम्राट पृथ्वीराज की विफलता का असर है। इस साल अक्षय की अब तक दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। सम्राट पृथ्वीराज से पहले मार्च में उनकी फिल्म बच्चन पांडे आई थी। हालांकि, दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गिर गईं। अक्षय रक्षाबंधन के बाद, रामसेतु, मिशन सिंड्रेला,  ओएमजी 2 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर करीब 13 साल बाद साथ में नजर आएंगे। यह दूसरा मौका है जब दोनों एकसाथ पर्दे पर दिखेंगे। इससे पहले वे 2009 में 3 इडियट्स में नजर आए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ नगर व्यापार संघ चुनाव 26 जून को
Next: पुलिस पर युवक को हथकड़ी पहनाकर पीटने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.