Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024
rns featured image new



मुंबई (आरएनएस)। मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता सुभाष घई को शनिवार को मुंबई में बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बोलने में कठिनाई और याददाश्त खोने की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया।हालांकि, निर्माता के प्रवक्ता ने बताया है कि उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था और फिलहाल वह बिल्कुल ठीक हैं।
घई के प्रवक्ता ने कहा, घई बिल्कुल ठी हैं। उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। आपके प्यार और चिंता के लिए आपका धन्यवाद।इससे पहले अस्पताल की ओर से बताया गया था कि घई इस्केमिक हृदय रोग के मरीज हैं और हाल ही में उन्हें हाइपोथायरायडिज्म का भी पता चला था। हालांकि, प्रवक्ता की ओर मिले नए अपडेट के बाद अब घई के प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।
घई पिछले दिनों गोवा में हुए अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने अपनी किताब कर्मा चाइल्ड लॉन्च की थी। इसमें उन्होंने अपने उन संघर्षों और तकलीफों के बारे में लिखा है, जिनका फिल्मकार ने फिल्में बनाते दौरान सामना किया।उनकी सफल फिल्म ताल को रिलीज हुए भी 25 साल हो गए हैं। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी आईएफएफआई 2024 में रखी गई थी और फिल्म ने समारोह में खूब वाहवाही लूटी थी।
घई ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड में एक अभिनेता के तौर पर की थी।उन्होंने तकदीर और आराधना जैसी कई हिट फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाईं। इसके बाद वह उमंग और गुमराह जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका में भी नजर आए, लेकिन एक एक्टर के तौर पर वह ज्यादा सफलता हासिल न कर सके, जिसके बाद उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और खूब सफलता हासिल की।
घई को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग 57 साल हो गए हैं। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1967 में की थी और तब से लेकर अब तक वह दर्जनों फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उनकी 13 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही हैं।घई की लोकप्रिय फिल्मों में कालीचरण, कर्ज, हीरो, राम लखन, सौदागर, खलनायक, परदेस, और ताल शामिल हैं।साल 2006 में उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधिक मोबाइल वैन को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी
Next: शीतकालीन चार धाम यात्रा, विंटर टूरिज्म को यूपीसीएल तैयार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.