Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लापता शिक्षक का 300 मीटर खाई में मिला शव, बरसाती नाले की चपेट में आने की सम्भावना
  • अल्मोड़ा

लापता शिक्षक का 300 मीटर खाई में मिला शव, बरसाती नाले की चपेट में आने की सम्भावना

RNS INDIA NEWS 17/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। विगत दिनों से लापता चल रहे शिक्षक का शव आरतोला के पास सड़क से करीब 300 मीटर खाई में मिला है। शिक्षक के शव के साथ ही स्कूटी भी मिली है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बारिश के मौसम में बरसाती गधेरे की चपेट में आने से हादसा हुआ होगा। नगर के धारानौला निवासी व वर्तमान में मकड़ाऊं में तैनात शिक्षक संजय कुमार टम्टा (35) पुत्र खीम राम टम्टा विगत शुक्रवार से लापता चल रहे थे। दन्या पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर शिक्षक की तलाश कर रही थी। जानकारी के मुताबिक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मकड़ाऊं में तैनात शिक्षक संजय कुमार अपनी स्कूटी से शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे ध्याड़ी से अल्मोड़ा को निकले थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे थे। काफी देर तक परिजन उनके लौटने का इंतजार करते रहे। उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ढूढखोज शुरू कर दी। लेकिन कहीं से भी शिक्षक का सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद परिजनों ने दन्या पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी। थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में शिक्षक की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी जांच के साथ आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में सर्च अभियान भी चलाया। जसविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना दन्या पुलिस टीम द्वारा दो दिन लगभग 20 घंटों तक मकड़ाऊं से पनुवानौला तक लगभग 30 किलोमीटर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान मंगलवार को गुमशुदा संजय कुमार टम्टा का शव आरतोला के पास सड़क से करीब 300 मीटर नीचे ग्राम खसपड गधेर में स्कूटी सहित मिला। पुलिस टीम द्वारा लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर रस्सियों, स्ट्रेचर से शव को सड़क तक लाया गया। शव का पंचायतनामा भरकर शव पीएम हेतु मोर्चरी अल्मोड़ा भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया बरसाती नाले की चपेट में आने से दुर्घटना होना प्रतीत होता है। शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, आप विधायकों ने किया चुनाव
Next: वर्कशॉप में शोध छात्रों को हर्बल धूप बनाने और उसके व्यापक प्रभावों से रूबरू कराया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.