Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, आप विधायकों ने किया चुनाव
  • राष्ट्रीय

आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, आप विधायकों ने किया चुनाव

RNS INDIA NEWS 17/09/2024
rns featured image new

अरविंद केजरीवाल ने नाम का प्रस्ताव रखा था

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है। मंगलवार को 10:30 बजे पार्टी के सभी विधायक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंच गए थे, जहां कुछ घंटों की मंत्रणा के बाद यह फैसला लिया गया। केजरीवाल शाम को 4:30 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपेंगे और नए मुख्यमंत्री की जानकारी देंगे।
आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिस पर सभी विधायकों ने अपनी सहमति जताई है। आतिशी को सर्वसम्मति से विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नेता भी चुना गया है। केजरीवाल के इस्तीफे और आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली सरकार 26 और 27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाएगी।
विधायकों की बैठक से पहले कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह कोई मायने नहीं रखता है कि कौन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ रहा है, मुख्यमंत्री कोई भी बने लेकिन समर्थन केजरीवाल को ही रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह भरत ने भगवान राम के वनवास जाने पर उनके खड़ाऊ राजगद्दी पर रखकर 14 साल तक शासन किया था, उसी तरह कुछ महीने पार्टी का नेता यह काम करेगा। उन्होंने सुनीता भारद्वाज के नाम से इंकार किया था।
दिल्ली में शराब नीति को लेकर कथित घोटाले में जेल में रहे केजरीवाल ने जमानत मिलने पर जनसभा को संबोधित करते हुए इस्तीफा देने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, मैं 2 दिन बाद इस्तीफा देने जा रहा हूं और लोगों से पूछूंगा कि क्या मैं ईमानदार हूं। जब तक वे जवाब नहीं देते, मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा…मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठूंगा जब लोग मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट देंगे। मैं अग्निपरीक्षा देना चाहता हूं।
आतिशी का जन्म 8 जून, 1981 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने नई दिल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास विषय में स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री हासिल की। आतिशी आप की स्थापना के समय ही पार्टी में शामिल हो गई थीं। हालांकि, उन्होंने विधानसभा चुनाव 2020 में लड़ा और कालकाजी विधानसभा सीट से जीत हासिल की। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार मिली थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 रुपए के चक्कर में गई जान: 3 दोस्तों के बीच लगी तालाब पार करने की शर्त, फिर हुआ कुछ ऐसा कि…
Next: लापता शिक्षक का 300 मीटर खाई में मिला शव, बरसाती नाले की चपेट में आने की सम्भावना

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.