Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • कुत्ते की चैन में फंसकर गुलदार कैद
  • टिहरी

कुत्ते की चैन में फंसकर गुलदार कैद

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
rns featured image new

नई टिहरी। घनसाली बाजार में गैस गौदाम के निकट एक घर में रविवार रात गुलदार ने घुसकर कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। कुत्ते को निवाला बनाने के दौरान गुलदार कुत्ते की चैन में फंस गया, जिसके बाद घर वाले भी घर में ही कैद होकर रह गए। लोगों ने इसकी शिकायत वन विभाग घनसाली से की, लेकिन रात को अंधेरा होने की वजह से गुलदार को वन विभाग की टीम ट्रेंकुलाइज नहीं कर सकी। सोमवार सुबह घर में कैद गुलदार को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम को भीड़ को हटाने के लिये स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद लेनी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के बाहर जमा भीड़ को हटवाया। वन विभाग की टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर घर से बाहर निकाला, जिसके बाद स्थानीय लोगों सहित वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। भिलंगना रेंज अधिकारी आशीष नौटियाल ने बताया कि मादा गुलदार की उम्र करीब 10 वर्ष है, जो बुजुर्ग होने की वजह से रिहायशी इलाके की ओर रुख कर रही थी। बताया कि पकड़ी गई गुलदार को रेंज कार्यालय लाया गया है, जहां पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की टीम द्वारा गुलदार का उपचार किया जा रहा है। एक दो दिन तक गुलदार को वन विभाग टीम की निगरानी में रखकर कहीं पार्क में छोड़ दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बावन दर्रा में डूबने से बच्चे समेत तीन की मौत
Next: चारा काटने जाते समय राप्ती नदी में नाव पलटी, दो की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.