Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुंजवाल ने सड़क डामरीकरण कार्य में धांधली का लगाया आरोप
  • अल्मोड़ा

कुंजवाल ने सड़क डामरीकरण कार्य में धांधली का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 14/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने आरा-सल्पड़ सड़क पर डामरीकरण में धांधली का आरोप लगाया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि रविवार को उन्होंने आरा-सल्पड़ सड़क पर हो रहे डामरीकरण का निरीक्षण किया, जहां सड़क पर हो रहे डामरीकरण की स्थिति बेहद ख़राब मिली। कुंजवाल ने बताया कि तीन स्थानों पर स्थानीय जनता की मौजूदगी में निरीक्षण किया गया, जहां छोटे-छोटे बच्चों ने भी बिना किसी औजार के डामर की परत हाथ से उखाड़ दी। सड़क पर बिना मिट्टी हटाए और बिना किसी ठोस तैयारी के डामर बिछाया गया था। यह काम मानकों की पूरी तरह अनदेखी कर किया गया है, जिसके लिए ठेकेदार और संबंधित विभागीय अधिकारी जिम्मेदार हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने इससे पहले भी जैंती-पीपली, दन्यां-आरा-सल्पड़ और जैंती-भनोली सड़कों के पुनर्निर्माण में घटिया निर्माण का आरोप लगाया था। कुंजवाल ने कहा कि उनके आरोपों के बाद लोनिवि कुमाऊं के मुख्य अभियंता ने निरीक्षण कर निर्माण में खामियों की पुष्टि की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। कुंजवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार पर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है, लेकिन सरकार जनता के पैसे की इस लूट को लेकर मौन साधे हुए है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस इस मामले को न्यायालय में ले जाएगी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह, दिनेश भट्ट समेत कई स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी में बगैर मान्यता संचालित चार और मदरसे सील, दो दिनों में 18 मदरसों पर कार्रवाई
Next: धारचूला और बेरीनाग में परवरिश कार्यक्रम पर आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं के लिए कार्यशालाएं आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.