Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • धारचूला और बेरीनाग में परवरिश कार्यक्रम पर आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं के लिए कार्यशालाएं आयोजित
  • पिथौरागढ़

धारचूला और बेरीनाग में परवरिश कार्यक्रम पर आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं के लिए कार्यशालाएं आयोजित

RNS INDIA NEWS 14/04/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़। दोस्त एजुकेशन संस्था द्वारा संचालित “परवरिश” कार्यक्रम के अंतर्गत धारचूला और बेरीनाग ब्लॉक में आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यशालाओं का उद्देश्य शिक्षिकाओं को बच्चों के मानसिक विकास और प्रारंभिक परवरिश के महत्व की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान दोस्त एजुकेशन से जुड़े नितीश सिंह ने आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं को “परवरिश” कॉल प्रणाली के माध्यम से अभिभावकों तक पहुंचने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। बताया गया कि कैसे फोन कॉल के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों की शुरुआती देखभाल, मानसिक विकास और पोषण जैसे विषयों पर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि वे अपने बच्चों के समुचित विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

इस अवसर पर यह भी बताया गया कि शून्य से छह वर्ष की आयु बच्चों के मानसिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, और इस अवधि में प्राप्त देखभाल का प्रभाव जीवनभर बना रहता है।

परवरिश कार्यक्रम से अभिभावकों को जोड़ने के लिए पिथौरागढ़ जिले के लिए टोल फ्री नंबर 01140846688 जारी किया गया है। इस नंबर पर मिस कॉल करने के बाद अभिभावकों को एक स्वचालित कॉल प्राप्त होती है, जिसमें बच्चे की उम्र, कॉल सुनने का समय और संबंधित ब्लॉक कोड जैसे तीन प्रश्न पूछे जाते हैं। इनका उत्तर देने के पश्चात अभिभावक परवरिश कार्यक्रम से जुड़ जाते हैं।

धारचूला और बेरीनाग ब्लॉक की कार्यशालाओं में कुल 142 आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बेरीनाग के सीडीपीओ मोहम्मद आवेश, सुपरवाइजर सीमा कालाकोटी, कुमुद कार्की, लक्ष्मी ग्वाल, तुलसी, ब्लॉक कॉर्डिनेटर संतोष सिंह मेहता और नेहा भी उपस्थित रहे।

दोस्त एजुकेशन द्वारा पिथौरागढ़ जिले के सभी ब्लॉकों के लिए कोड निर्धारित किए गए हैं, जिनमें धारचूला के लिए कोड 1, बेरीनाग के लिए 5, गंगोलीहाट के लिए 2, मुंसियारी के लिए 3, बिण के लिए 4, कनालीछीना के लिए 6, मूनाकोट के लिए 7 और डीडीहाट के लिए 8 है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुंजवाल ने सड़क डामरीकरण कार्य में धांधली का लगाया आरोप
Next: अग्निशमन सेवा सप्ताह के शुभारम्भ पर एसएसपी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.