Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुंभ में आने वाले अतिथियों को अल्मोड़ा गगरी में होगा गंगाजल भेंट
  • अल्मोड़ा
  • हरिद्वार

कुंभ में आने वाले अतिथियों को अल्मोड़ा गगरी में होगा गंगाजल भेंट

RNS INDIA NEWS 19/02/2021
rns featured image new

हरिद्वार। 2021 कुंभ मेला पुलिस प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के नारे को चरितार्थ करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस बार कुंभ में आने वाले वीआइपी और वीवीआइपी अतिथियों को ताम्रनगरी अल्मोड़ा में निर्मित तांबे के कलश (गगरी) में गंगाजल भेंट किया जाएगा। कुंभ पुलिस विभिन्न कंपनियों के कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) फंड से इन ताम्रकलश को खरीदेगी। प्रथम चरण में ढाई लाख रुपये के ताम्रकलश खरीदने की तैयारी है। मेला पुलिस की इस योजना से अल्मोड़ा के टम्टा बिरादरी के ताम्र शिल्पकारों को आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिलेगी, वहीं लुप्त होने के कगार पर पहुंच रहे इस कारोबार को भी संजीवनी मिलेगी। साथ ही उत्तराखंड के परंपरागत ताम्र उद्योग को एक नई पहचान मिलेगी। आमतौर पर कुंभ मेले में वीआइपी एवं वीवीआइपी मुख्य स्नान पवरें को छोडक़र अन्य मौकों पर गंगा में पुण्य की डुबकी लगाने आते हैं। इस दौरान कुंभ मेला पुलिस ही अति विशिष्ट अतिथियों के स्वागत सत्कार से लेकर सुरक्षा का जिम्मा संभालती है। कुंभ में आने वाले प्रत्येक वीआइपी और वीवीआइपी को स्वागत के तौर पर गंगाजली एवं रुद्राक्ष की माला देने की परंपरा रही है। इस बार भी कुंभ मेला पुलिस तांबे की गंगाजली भेंट करके इस परंपरा को बरकरार रखेगी। आइजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल ने बताया कि ताम्र कलश में गंगाजल देने से उत्तराखंड की शिल्पकला का प्रचार होगा। कोशिश है कि इस उद्योग को भविष्य में बढ़ावा मिले। कई बड़ी कंपनियां भी तांबे के बर्तन बनाती हैं। लेकिन, स्थानीय हस्तशिल्पियों को मौका मिलना आवश्यक है, उसी दिशा में कार्य किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 73 वन पंचायतों में होगा कश्मीरी अखरोट समेत अन्य फलों का उत्पादन
Next: खनस्यूं में दो दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती महादंगल प्रतियोगिता शुरू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-19 at 17.50.59_11zon
  • अल्मोड़ा

लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.