Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • 73 वन पंचायतों में होगा कश्मीरी अखरोट समेत अन्य फलों का उत्पादन
  • चम्पावत

73 वन पंचायतों में होगा कश्मीरी अखरोट समेत अन्य फलों का उत्पादन

RNS INDIA NEWS 19/02/2021
rns featured image new

चम्पावत। चम्पावत जिले की 73 वन पंचायतों में कश्मीरी अखरोट समेत अन्य फलों का उत्पादन किया जाएगा। ये जानकारी डीएफओ मयंक शेखर झा ने जायका की बैठक में दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए वन पंचायतों का चयन कर लिया गया है। फलदार पौधों के रोपण से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में डीएम विनीत तोमर ने जायका और वनाग्नि सुरक्षा की जिला स्तरीय बैठक में समीक्षा की। डीएफओ ने जायका परियोजना के मकसद की जानकारी दी। बताया कि परियोजना का उद्देश्य पारिस्थितिक स्थापना, लोगों की आजीविका में सुधार, आय के अवसर पैदा करना और सामुदायिक विकास गतिविधियों को बढ़ावा देना है। बताया कि चम्पावत वन प्रभाग के तहत तीन रेंज में योजना संचालित की जाएगी। परियोजना के लिए 73 वन पंचायतों का चयन कर लिया गया है। 101 स्वयं सहायता समूहों को परियोजना से जोड़ा गया है। इसके अलावा डीएफओ ने वनाग्नि से निपटने के लिए बनाई गई कार्य योजना की जानकारी भी दी। डीएम विनीत तोमर ने वनाग्नि से निपटने के लिए ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल व आरसी गौतम, डीडीओ एसके पंत, एपीडी विम्मी जोशी, एसडीओ एमएस सेमिया समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आश्वासन के बाद करायत का अनशन समाप्त
Next: कुंभ में आने वाले अतिथियों को अल्मोड़ा गगरी में होगा गंगाजल भेंट

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.