Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कुलदीप हत्या में चार के खिलाफ मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

कुलदीप हत्या में चार के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 08/03/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। कुलदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने निर्मल सिंह की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। ग्राम गांगी निवासी निर्मल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र कुलदीप सिंह अपने खेत में ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गन्ना भरने गया था। उनसे लगभग 200 मीटर की दूरी पर हरविन्दर सिंह निवासी गांगी अपने खेत को जोत रहा था। खेत में बलजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र सन्तोख सिंह व उसके साथ उसका नौकर नत्थूराम पुत्र मुसाफिर अपने हाथ में तलवार लेकर पहले हरविन्दर सिंह के साथ हाथापाई करते हुए गालियां देने लगे।

आरोप है कि बलजीत सिहं उर्फ सोनू के पास भी तमंचा था और तमंचे से गोली मार कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद दोनों लोग कुलदीप सिंह के पास पहुंचे। गाली-गलौज देने लगे। इतने में ही नत्थूलाल से तलवार लेकर बलजीत सिंह ने पहले कुलदीप सिंह पर तलवार से हमला किया तो कुलदीप सिंह ने अपने आप को बचाया। वह तलवार ट्रैक्टर पर लगी कुलदीप को ट्रैक्टर से खींचकर बलजीत सिंह ने गोली मार दी। नत्थूलाल के उकसावे पर एक और गोली मारी। फायरिंग की आवाज सुनकर हरदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह व हरविन्दर सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र करनैल सिंह निवासी ग्राम बिसौटा मौके पर आ गये। कुलदीप सिंह की मौत हो चुकी थी। निर्मल सिंह ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र को रंजिश की वजह से गोली मारी है तथा उकसाने में महेन्द्र सिंह पुत्र प्यारा सिंह, तेजपाल सिंह पुत्र श्री महेन्द्र सिंह का हाथ है। पुलिस ने बलजीत सिंह उर्फ सोनू, नत्थूराम, महेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जेसीबी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
Next: लालकुआं में ग्रामीण ने अवर अभियंता से की मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.