Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों के मरम्मत की मांग
  • देहरादून

क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों के मरम्मत की मांग

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। तहसील क्षेत्र के अंर्तगत दर्जनों सिंचाई नहरें और गूल क्षतिग्रस्त होने से किसान परेशान हैं। क्षतिग्रस्त नहरों के कारण किसानों को खेती के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सिंचाई विभाग के ईई को ज्ञापन भेजकर क्षतिग्रस्त नहरों और गूलों की मरम्मत कराने की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल बारिश के दौरान दारागाड़ खड्ड की नीवा नहर, अलसी नहर, बडूल टीपरी नहर, कठोल कुनोली, खेड़ा देई, कालथी कोईयार, बाडिया घेसूर, नायली पोरली नहर, शटगधार नई गूल, पुरटाड नहर, धनराश नहर, माशटी गूल, मेन्द्रथ नहर, मझोग नहर, कढंग नहर और शरनाड़ नहर क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। अभी तक नहरों की मरम्मत नहीं होने के कारण किसानों के खेतों को सिंचाई का पानी नहीं मिल रहा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है। बताया कि सीमांत क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण नगदी फसलों का उत्पादन कर अपनी आजीविका चलाते हैं, खेतों को पानी नहीं मिलने से आजीविका प्रभावित हो गई है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। ज्ञापन भेजने वालों में प्रमोद, काना सिंह, जगत सिंह, चंदन सिंह, कलम सिंह, चंद्र सिंह, यशपाल, कृपाराम, रतन सिंह, कुंवर सिंह, कृपाल सिंह, खड़क सिंह, बलवीर, छछूराम आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा : नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार
Next: छात्र-छात्राओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.