Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • क्षतिग्रस्त सड़क, पुल को लेकर ग्रामीणों का अनशन जारी
  • पिथौरागढ़

क्षतिग्रस्त सड़क, पुल को लेकर ग्रामीणों का अनशन जारी

RNS INDIA NEWS 11/02/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।   दर-सोबला मार्ग में क्षतिग्रस्त सड़क और पुल के छह माह बाद भी ठीक न होने पर दारमा के ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन की उनकी मांगों को पूरा नहीं करता, वह आंदोलन जारी रखेंगे। रविवार को चल के उपप्रधान दिनेश चलाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोबला में बना वैली ब्रिज अगस्त 2023 से क्षतिग्रस्त है, लेकिन अब तक ब्रिज का सुधारीकरण कार्य न होना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीण वैलीब्रिज ठीक न होने से वैकल्पिक मार्ग से किसी तरह आवाजाही कर रहे हैं, जो कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है। इसके अलावा दर में सड़क का 500 मीटर हिस्सा भू-धसाव होने से क्षतिग्रस्त है। उक्त सड़क को भी प्रशासन ने अब तक दुरस्त नहीं किया है। ग्रामीणों ने कहा कि वह लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। पूर्व प्रधान मनोज नगन्याल ने बताया की दो माह बाद दारमा घाटी के 14 गांवो का माइग्रेशन काल शुरू हो जायेगा। सोबला पुल के आसपास बनाया गया अस्थाई सड़क मार्ग को जोखिम भरा हुआ है। उक्त सड़क को चौड़ा किया जाना बेहद जरूरी है। कहा कि वर्तमान हालातों में लोगों के लिए माइग्रेशन गांवों तक पहुंचना बेहद खतरनाक है। आंदोलनकारियों को समर्थन देते हुए दिनेश बंगयाल, छोरी देवी, सुनीता मारछाल, विंद्रा देवी, धीरा ग्वाल, मनोज ग्वाल, मुकेश ग्वाल ने भी धरना दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी से बदला लेने को पति ने चली शर्मनाक चाल, दोस्तों संग किडनैप कर कार में किया न्यूड
Next: घाट में वाहन दुर्घटना में एक की मौत, सात घायल

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.