Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कृषि यंत्रों में अब नहीं लगेगी जंग, शोधार्थी ने तैयार किया जंगरोधी पदार्थ, किसानों को मिलेगा फायदा
  • ऊधम सिंह नगर

कृषि यंत्रों में अब नहीं लगेगी जंग, शोधार्थी ने तैयार किया जंगरोधी पदार्थ, किसानों को मिलेगा फायदा

RNS INDIA NEWS 25/10/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर की शोधार्थी मनीषा पांडे ने खेती की दुनिया में अहम खोज की है। उन्होंने एक ऐसा जंगरोधी पदार्थ तैयार किया है जिससे ज्यादा टिकाऊ और ऊर्जा कुशल कृषि यंत्र बनाए जा सकेंगे। खासकर इससे तैयार फार्म मैट्रिक डिवाइस से बीज बोने की प्रक्रिया अधिक आसान और कम खर्चीली होगी।
वर्तमान में सुपर सीडर या सीड ड्रिल यंत्र में लगभग सात किलोग्राम लोहे से बनी फार्म मैट्रिक डिवाइस का उपयोग होता है। यह डिवाइस खेत में निश्चित गहराई और अंतराल पर बीज व खाद डालने का काम करती है। लोहे से बनी होने के कारण यह जल्द ही जंग खा जाती है। खाद के लगातार संपर्क और अधिक वजन के चलते इनकी उम्र घटती है। साथ ही ईंधन या ऊर्जा की खपत भी बढ़ जाती है।
विश्वविद्यालय के सीबीएसएच कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में डॉ. एमजीएच जैदी और डॉ. समीना महताब के निर्देशन में मनीषा पांडे की ओर से विकसित जंगरोधी पदार्थ से बनी नई डिवाइस हल्की, टिकाऊ और कम ऊर्जा खर्च करने वाली है। यह कम मेहनत, कम खर्च और ज्यादा उत्पादन की दिशा में एक ठोस कदम।
मनीषा बताती हैं कि बैटरियों के इलेक्ट्रोड्स में जंग लगने से प्लेटें जल्दी खराब हो जाती हैं जिनमें उपयोग होने वाला एडिटिव कुछ ही दिनों में निष्क्रिय हो जाता है। उन्होंने पारंपरिक एडिटिव की जगह फेरोसिन कंपाउंड का इस्तेमाल किया और उस पर विशेष कोटिंग की। सामान्य तौर पर यह कोटिंग कुछ समय में उड़ जाती है लेकिन मनीषा की तकनीक से इसे 99 प्रतिशत तक स्थायी बना दिया गया है। यही कोटिंग आगे चलकर फार्म मैट्रिक डिवाइस में उपयोग की गई। यह शोधपत्र जरनल अमेरिकन केमिकल सोसायटी के शोधग्रंथ ‘एप्लाइड इंजीनियरिंग मैटीरियल’ में 10 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित हुआ है।
इस सफलता के पीछे मनीषा की अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग का भी अहम योगदान रहा है। उन्हें ताइवान की नेशनल सुन-यट-सेन यूनिवर्सिटी (एनएसटीसी) से चार माह की फेलोशिप मिली थी। वहां उन्होंने लीथियम आयन बैटरी और कार्बन नैनोट्यूब्स पर शोध किया। उन्होंने ग्रीन प्रक्रम विधि से लीथियम आयन बैटरी के प्रमुख कारक कार्बन नैनो ट्यूब विकसित करने की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किया था।
यह शोध न सिर्फ विश्वविद्यालय बल्कि देश के लिए भी गर्व की बात है। ऐसी तकनीकों से खेती में इंटरप्रेन्योरशिप के नए रास्ते खुलेंगे। अगर जंगरोधी पदार्थ से कृषि यंत्र बड़े पैमाने पर बनने लगे तो हम अन्य देशों पर निर्भर नहीं रहेंगे। इससे देश का राजस्व भी बचेगा और विदेशी मुद्रा की बचत होगी।  – डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, कुलपति, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्पतालों से अनावश्यक रेफरल पर अंकुश लगाने के लिए बनी रेफरल मॉनिटरिंग समिति
Next: बग्वाई मेले में कोतवाली द्वाराहाट ने चलाया जागरूकता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.