Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अस्पतालों से अनावश्यक रेफरल पर अंकुश लगाने के लिए बनी रेफरल मॉनिटरिंग समिति
  • अल्मोड़ा

अस्पतालों से अनावश्यक रेफरल पर अंकुश लगाने के लिए बनी रेफरल मॉनिटरिंग समिति

RNS INDIA NEWS 25/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अस्पतालों से बिना ठोस कारण मरीजों को रेफर किए जाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी कदम उठाते हुए जनपद स्तर पर रेफरल मॉनिटरिंग समिति का गठन किया है। यह समिति हर माह रेफरल मामलों की समीक्षा करेगी ताकि किसी भी मरीज को बिना आवश्यकता के रेफर न किया जाए और जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि कई बार जिला अस्पताल, उपजिला अस्पताल, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं और उपचार के विकल्प उपलब्ध होने के बावजूद साधारण मरीजों को भी रेफर किया जा रहा था। इस स्थिति पर रोक लगाने के उद्देश्य से समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य चिकित्साधिकारी सदस्य सचिव, प्राचार्य सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं शोध संस्थान सदस्य, प्रमुख चिकित्साधीक्षक जिला चिकित्सालय सदस्य, प्रमुख चिकित्साधीक्षक गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय रानीखेत सदस्य तथा सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारी सदस्य नामित किए गए हैं। समिति प्रत्येक माह के द्वितीय बुधवार को दोपहर 12 बजे रेफरल मामलों की समीक्षा बैठक करेगी। यदि उस दिन अवकाश रहेगा तो बैठक अगले दिन आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी अस्पतालों से रेफर किए गए मरीजों की विस्तृत जानकारी जैसे मरीज और परिजन का नाम, पता, मोबाइल नंबर, बीमारी का विवरण, उपचार का समय, उपचार करने वाले चिकित्सक का नाम, अस्पताल में उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधाएं और रेफर करने का कारण — प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार तक जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत की जाए। बैठक के दौरान इन सूचनाओं को समिति के समक्ष रखा जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है कि समिति के सभी सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए बैठक की सूचना समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सभी सदस्य समय से बैठक में भाग लेंगे, जबकि सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारी ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में भू-उपयोग परिवर्तन की समयसीमा तय, ऑनलाइन पोर्टल से छह से बारह माह में पूरी होगी प्रक्रिया
Next: कृषि यंत्रों में अब नहीं लगेगी जंग, शोधार्थी ने तैयार किया जंगरोधी पदार्थ, किसानों को मिलेगा फायदा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.