Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • किसानों के टॉपर बच्चों को सरकार देगी नकद पुरस्कार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

किसानों के टॉपर बच्चों को सरकार देगी नकद पुरस्कार

RNS INDIA NEWS 29/10/2021
rns featured image new

कृषि विभाग ने शुरू की योजना, हर जिले से हाईस्कूल, इंटर, ग्रेजुऐशन के दो टॉपर-बालक-बालिका होंगे पात्र
पांच,आठ,दस हजार रुपये मिलेगी प्रोत्साहन राशि, इनकम टैक्स के दायरे में आने वाले किसान परिवारों को लाभ नहीं
चंपावत और नौटी की चाय फैक्टरी दोबारा शुरू करने की तैयारी, कृषि सचिव से 15 दिन में मांगी रिपेार्ट

देहरादून। किसानों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार नकद पुरस्कार देगी। चंपावत और नौटी-चमोली की बंद पड़ी चाय फैक्टरियों को जल्द शुरू होने की उम्मीद है। सरकार ने कृषि सचिव आर. मीनाक्षीसुंदरम की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है। कमेटी से पंद्रह दिन के भीतर फैक्टरियों को दोबारा चलाने के लिए फार्मूला तलाशने को कहा गया है।
शुक्रवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विभागीय समीक्षा में यह निर्णय किया। बैठक के बाद सुबोध ने बताया कि पुरस्कार के लिए तीन श्रेणियां बनाई गईं हैं। हर जिले में हाईस्कूल, इंटर मीडिएट और ग्रेजुऐशन स्तर से एक-एक मेधावी बालक- बालिका का चयन किया जाएगा। हाईस्कूल स्तर पर पांच हजार, इंटर मीडिएट स्तर पर आठ और ग्रेजुएशन स्तर पर 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ये प्रोत्साहन राशि केवल उन किसानों के बच्चों के लिए है, जो इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आते। पीएम किसान सम्मान निधि की तरह ही एमपी, एमएलए, निकाय, पंचायतों के अध्यक्ष, मेयर आदि के बच्चे भी प्रोत्साहन राशि के लिए पात्र नहीं होंगे। जिलों में डीएम की अध्यक्षता में कृषि, शिक्षा, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समिति पात्र छात्रों का चयन करेगी।चाय फैक्टरी मामले में यह देखा गया है कि फैक्टरी मालिकों पर काफी धन राशि बकाया है। दो विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। पहला फैक्टरी मालिक से बकाया धन की वसूली कर संचालन का का रास्ता खोला जाए। दूसरा, सरकार फैक्टरी का मूल्यांकन कर सरकार उन्हें अपने अधीन कर खुद ही चलाए। कृषि सचिव से पंद्रह दिन में दोनों विकल्पों पर विचार करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीमार महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या
Next: वेतन का भुगतान नहीं होने पर संविदा कर्मियों में रोष, किया सांकेतिक कार्य बहिष्कार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.