Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • निजी स्कूल फीस माफी के मुददे को लेकर किसान नेता ने भेजी सीएम को खून से लिखी चिट्ठी
  • ऊधम सिंह नगर

निजी स्कूल फीस माफी के मुददे को लेकर किसान नेता ने भेजी सीएम को खून से लिखी चिट्ठी

RNS INDIA NEWS 29/08/2020
default featured image

रुद्रपुर। फीस माफी के मुददे को लेकर संघर्षरत अभिभावक संघ का आंदोलन चरमसीमा पर पहुंचने लगा है। अभिभावक संघ ने डीडी चौक पर निजी स्कूल व शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी। वहीं किसान नेता ने खून से चिट्ठी लिखकर सीएम को भेजी। ऐलान किया कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो निजी स्कूलों के सामने धरना-प्रदर्शन कर अभिभावकों से संपर्क अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को किसान नेता तजिंदर सिंह विर्क, कांग्रेस प्रदेश सचिव सीपी शर्मा सहित संघ जुड़े लोग डीडी चौक पहुंचे। जहां किसान नेता तजिंदर सिंह विर्क ने सीएम को संबोधित चिट्ठी खून से लिखकर भेजी। उनका कहना था कि 22 मार्च से लेकर अगस्त माह तक कोरोना की वजह से कारोबार ठप पड़ा हुआ। वहीं रोजगार के अलावा निजी कंपनियों द्वारा छंटनी का दंश भी अभिभावकों को झेलना पड़ रहा है। जिसकी वजह से अधिकांश अभिभावकों की माली हालत ठीक नहीं है। ऐसे में निजी स्कूल लगातार अभिभावकों को मैसेज भेजकर भारी भरकम फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं, जो कि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि इस संकटकाल में निजी स्कूलों को अभिभावकों की परेशानी का ख्याल रखना चाहिए था। वहीं प्रदेश सरकार को भी अन्य राज्यों की भांति फीस माफी को लेकर आदेश जारी कर ठोस कदम उठाने चाहिए थे लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यही कारण है कि सरकार को जगाने के लिए संघ ने खून से चिट्ठी लिखने का कदम उठाया है। अगर फिर भी मांग पूर नहीं हुई तो स्कूलों के सामने धरना-प्रदर्शन व अभिभावकों को संगठित कर जनांदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ता सर्वजीत सिंह, प्रदेश सचिव कांग्रेस नंदलाल, शिव कुमार सिंह, दलजीत सिंह, धर्मवीर सक्सेना, अमनदीप सिंह आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच माह से नहीं लगी उपभोक्ता फोरम की न्यायालय
Next: नहर में छलांग लगा वृद्ध महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.