Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 13 मकान मालिकों पर जुर्माना
  • देहरादून

किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 13 मकान मालिकों पर जुर्माना

RNS INDIA NEWS 13/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के चंद्रभागा, चंद्रेश्वरनगर और भैरव कॉलोनी में पहचान छिपाकर रहने वाले और संदिग्धों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 13 मकान मालिकों पर एक लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस की औचक कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। सत्यापन अभियान के लिए गठित पुलिस टीम शनिवार सुबह लक्ष्मणझूला रोड के किनारे स्थित भैरव कॉलोनी और चंद्रभागा क्षेत्र में पहुंची। यहां लोगों के घरों में दस्तक दी। पुलिस टीम ने मकान मालिकों से उनके मकान में रहने वाले किरायेदारों के सत्यापन के बारे में पूछा। किरायेदारों का सत्यापन नहीं होने पर पुलिस ने मौके पर जुर्माने की कार्रवाई की। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि भैरव कॉलोनी और चंद्रभागा में सत्यापन अभियान के लिए चार उपनिरीक्षक, 15 कांस्टेबल और 5 महिला कांस्टेबल की अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। टीम ने भैरव कॉलोनी, चंद्रभागा, चंद्रेश्वरनगर में झुग्गी झोपड़ियों, बस्ती, घाट किनारे रहने वाले बाहरी व्यक्तियों तथा बाजार में रेहड़ी ठेली एवं फड़ लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान चलाया। टीम ने मौके पर 200 लोगों का सत्यापन किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रही तीर्थनगरी
Next: रुद्रप्रयाग विधायक ने गांव-गांव जाकर किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.