Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • किच्छा में एम्स की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने किया सीमांकन
  • ऊधम सिंह नगर

किच्छा में एम्स की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने किया सीमांकन

RNS INDIA NEWS 02/03/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। किच्छा के खुरपिया फार्म में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (एम्स) का सेटेलाइट सेंटर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को दिल्ली एवं ऋषिकेश एम्स के अधिकारियों ने खुरपिया फार्म पहुंच कर एम्स की भूमि का सीमांकन किया।
किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (एम्स) ऋषिकेश का सेटेलाइट सेंटर बनना प्रस्तावित है। पहले इसे प्रागफार्म की सरकारी भूमि में बनाए जाने की योजना थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे खुरपिया फार्म की सरकारी भूमि में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बनाने के लिए फिलाहल सौ एकड़ भूमि प्रस्तावित की गई है। पिछले दिनों हल्द्वानी एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किच्छा में स्थापित होने वाले एम्स का वर्चुअल शिलान्यास किया था। जिसके बाद किच्छा में एम्स का सेटेलाइट सेंटर का रास्ता साफ हो गया। बुधवार को दिल्ली एवं ऋषिकेश एम्स के अधिकारियों ने खुरपिया फार्म पहुंच कर सिडकुल एवं राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में एम्स सेटेलाइट के लिए प्रस्तावित भूमि का चिह्नीकरण कर सीमांकन किया। एम्स के पीआरओ हरीश एम. थपलियाल ने बताया कि खुरपिया फार्म में सेटेलाइट सेंटर के लिए जमीन चिह्नीकरण का कार्य एवं सर्वे किया है। राजस्व विभाग से सड़क के चौड़ीकरण आदि अन्य विषय पर बात की गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। सीमांकन के दौरान एम्स के अधिकारी बीएस रावत, अजय कुमार, नायाब तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, विकास सिंह एवं अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

कुमांऊ समेत यूपी के सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
किच्छा में कुमाऊं का पहला एम्स सेटेलाइट सेंटर बनेगा। इसका कुमाऊं समेत यूपी के सीमांत इलाकों को लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछड़े कुमाऊं को एम्स मिलने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पूर्व स्थानीय लोग अपना उपचार कराने के लिए दिल्ली अथवा ऋषिकेश एम्स जाया करते थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत
Next: दफौट क्षेत्र के रतमोली के पास दरक रही लगातार पहाड़ी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.