Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खटीमा में पंजाबी कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा में पंजाबी कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

RNS INDIA NEWS 29/04/2024
hang

रुद्रपुर(आरएनएस)। रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करने वाले नेपाली मूल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पिछले 12 साल से इसी मोहल्ले में रह रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बता रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गेटा-गेटी महेंद्रनगर (नेपाल) एवं हाल निवासी पंजाबी कालोनी निवासी 31 वर्षीय मुकेश बोहरा पुत्र मीन बोहरा टनकपुर रोड स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता था। युवक अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ पंजाबी कालोनी में किराये के मकान में रहता था। रविवार देर शाम दुकान बंद होने के बाद मुकेश कमरे में पहुंचा। उसकी पत्नी परी और दोनों बच्चे पड़ोस में गए थे। मुकेश ने कमरे की खिड़की में गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद पत्नी वापस आई तो पति को खिड़की से लटका देखकर चीखने लगी। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार को पुलिस मे शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत की सूचना नेपाल में उसके परिजनों को दे दी गई। वहीं उसकी मौत पर पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मुकेश बोहरा लगभग 12 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी के साथ काम की तलाश में खटीमा आया था और पंजाबी कालोनी में किराये पर कमरा लेकर एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में काम करने लगा। बाजार चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा मार्गों पर पेयजल आपूर्ति सुचारु
Next: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बुजुर्ग महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.