Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • चारधाम यात्रा मार्गों पर पेयजल आपूर्ति सुचारु
  • पौड़ी

चारधाम यात्रा मार्गों पर पेयजल आपूर्ति सुचारु

RNS INDIA NEWS 29/04/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को अब पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जल संस्थान श्रीनगर ने यात्रा मार्गों पर टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट और वाटर एटीएम को सुचारु कर दिया है। विभाग द्वारा चार वाटर एटीएम पहले से लगाये गये हैं । जबकि यात्रियों की सुविधा हेतु कीर्तिनगर पुल से कलियासौड़ तक चार नए टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट का निर्माण किया गया है। हर साल चारधाम यात्रा शुरू होने पर यात्रियों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। इसकी कई बार स्थानीय लोग और तीर्थयात्री भी शिकायत कर चुके हैं। यात्रियों की पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए इस बार जल संस्थान ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। जल संस्थान श्रीनगर के एई कृष्णकांत ने बताया कि कीर्तिनगर पुल से लेकर कलियासौड़ तक यात्रियों के लिए टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट और वाटर एटीएम की सुविधा दी गई है। जिससे गर्मियों के मौसम में यात्रियों को पानी के लिए भटकना ना पड़े। उन्होंने कहा कि वाटरकूलर की नियमित निगरानी के साथ पानी की सप्लाई रहेगी। बताया कि कीर्तिनगर से लेकर कलियासौड़ तक यात्रा रूट पर यात्रियों और राहगीरों की सुविधा के लिए 30 टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट के साथ हैंडपंपों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यात्रियों एवं स्थानीय लोगों से वाटर कूलर के आस-पास गंदगी ना करने तथा पानी का दुरुप्रयोग नहीं करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली में गला घोटकर हत्या करने वाला दोस्त गिरफ्तार
Next: खटीमा में पंजाबी कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.