Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खटीमा में 25 पक्के, 10 कच्चे अतिक्रमण ढहाए
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा में 25 पक्के, 10 कच्चे अतिक्रमण ढहाए

RNS INDIA NEWS 21/06/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  खटीमा के साल बोझी में अतिक्रमण हटाने का अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार रात लकड़ी व्यापारियों ने वन विभाग प्रशासन से स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था। गुरुवार को खटीमा पहुंचे डीएफओ ने कोई भी समय देने से इनकार कर वन कर्मियों को शाम तक अतिक्रमण समाप्त करने के निर्देश दिए। विभाग ने 25 पक्के और 10 कच्चे निर्माण ध्वस्त कर दिए। अतिक्रमण अभियान के दूसरे दिन लकड़ी मंडी ठेकेदारों और वन विभाग के उच्चाधिकारियों के बीच बुधवार देर रात तक चली वार्ता के बाद वन विभाग ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए ठेकेदारों और वहां रह रहे लोगों को एक सप्ताह का समय दे दिया। वन विभाग ने इस शर्त के साथ की वह गुरुवार को एक शपथ पत्र दाखिल करेंगे कि एक सप्ताह के अंदर वह खुद लकड़ी मंडी से अतिक्रमण खाली कर देंगे। साथ ही वन विभाग अतिक्रमणकारियों की अतिक्रमण तोड़े जाने की कार्रवाई का निरीक्षण करते रहगा। इस शर्त पर एक सप्ताह का समय दिया गया। गुरुवार को लोग खुद अतिक्रमण तोड़ते नजर आए। वहीं डीएफओ तराई पूर्वी वन प्रभाग हिमांशु बागड़ी ने मौके पर पहुंचकर गुरुवार को ही अतिक्रमण हटाकर जगह खाली करने को कहा। फॉरेस्टर धन सिंह अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को 25 पक्के और 10 कच्चे निर्माण गिरा दिए गए। शाम के समय लकड़ी व्यापारी अपना सामान समेटते नजर आए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Next: फोटो से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.