Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फोटो से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल करने का आरोप
  • हरिद्वार

फोटो से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 21/06/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  सोशल मीडिया पर एक विवाहिता की दोस्ती एक युवक से हुई। जिसके द्वारा उसके कुछ फोटो ले लिए गए। जिन्हें अश्लील तरीके से एडिट कर आरोपी द्वारा पीड़िता को ब्लैकमेल किया गया। पीड़िता से उसके गहने भी हड़प लिए। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। एक दूसरे को दोनों ने अपने फोटो भी आदान-प्रदान किए। बाद में आरोपी ने उसकी फोटो को अश्लील तरीके से एडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उससे उसके गहने हड़प लिए। आरोप है कि दो दिन पूर्व आरोपी उसके घर तक आ पहुंचा तथा उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर जब पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप यादव निवासी मध्य प्रदेश बताया है। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पुलिस गहनता के साथ पूछताछ कर रही है, जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खटीमा में 25 पक्के, 10 कच्चे अतिक्रमण ढहाए
Next: केजरीवाल को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक; एक दिन पहले ही स्पेशल कोर्ट से मिली थी बेल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.