Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खतरनाक पेड़ो को चिन्हित करने और हटाने की मांग को सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

खतरनाक पेड़ो को चिन्हित करने और हटाने की मांग को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 28/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-28 at 15.28.43_11zon

अल्मोड़ा। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर पेड़ों से बढ़ते खतरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जोखिमपूर्ण पेड़ों की शीघ्र पहचान कर उनके निस्तारण की मांग की गई। हाल ही में हवालबाग क्षेत्र स्थित एक छात्रावास की छत पर पेड़ गिरने की घटना का उल्लेख करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने इसे गंभीर बताया। घटना में जनहानि नहीं होने के बावजूद इसे बड़ी दुर्घटना की चेतावनी माना गया। इस मामले में वन विभाग की सतर्कता पर भी सवाल उठाए गए। राजीव गुरुरानी ने कहा कि वन विभाग फील्ड स्तर के कर्मचारियों के माध्यम से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे कर ऐसे पेड़ों को चिन्हित करे, जो मकानों, छात्रावासों, मंदिरों और सरकारी विद्यालयों के लिए खतरा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने हवालबाग की घटना की जांच की मांग करते हुए कहा कि यह स्पष्ट किया जाए कि पेड़ के कटान के लिए पूर्व में कोई आवेदन किया गया था या नहीं। यदि आवेदन लंबित रहा या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में शहरी क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर खड़े पेड़ों की नियमित छंटाई और मंदिरों व विद्यालय परिसरों के आसपास जर्जर पेड़ों को प्राथमिकता के आधार पर हटाने की मांग भी की गई। इस दौरान पार्षद अमित शाह, देवाशीष नेगी, ललित मेहता, दर्शन रावत, अभिषेक जोशी और चंदन बहुगुणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर पालिका ने हटाया अस्थायी अतिक्रमण
Next: बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.