Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • नगर पालिका ने हटाया अस्थायी अतिक्रमण
  • बागेश्वर

नगर पालिका ने हटाया अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 28/02/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।  कई बार की चेतावनी के बाद आखिरकार नगर पालिका ने अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। गोमती पुल से ताकुला मार्ग के किनारे लगी दुकानों को जेसीबी लगाकर हटाया गया। इस दौरान किसी तरह का विवाद न हो बड़ी संख्या में कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। पालिका ने अन्य अतिक्रमणकारियों से खुद अपना अतिक्रमण हटाने की अपील की। चेताया कि यदि वह खुद नहीं हटाएंगे तो पालिका जबरन हटाएगी। मालूम हो कि नगर की सड़कें इन दिनों अतिक्रमण की जद में हैं। सबसे अधिक अतक्रमण ताकुला मार्ग, पंत चौक तथा अस्पताल के पास हो रहा है। इस कारण यहां जाम की स्थिति लगातार बन रही है। जाम में गत दिनों जिले के भ्रमण पर मंडलायुक्त भी फंसे। इसके बाद नगर पालिका अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हो गई है। शनिवार अपराह्न नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर ताकुला मार्ग पर पहुंची। उन्होंने गोमती पुल से लगे अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन पालिका प्रशासन किसी एक नहीं सुनी। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। ईओ विनोद जीना ने कहा कि नगर में अस्थायी अतिक्रमण को हर हाल में हटाया जाएगा। अतिक्रमणकारी यदि खुद नहीं हटाएंगे तो उसे बलपूर्वक हटाया जाएगा। इस दौरान रजत समेत अन्य पालिका कर्मी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 28 फरवरी
Next: खतरनाक पेड़ो को चिन्हित करने और हटाने की मांग को सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.