Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खानपुर खेल स्टेडियम को मिला 39 लाख का बजट
  • हरिद्वार

खानपुर खेल स्टेडियम को मिला 39 लाख का बजट

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
rns featured image new

रुड़की। खानपुर के खेल स्टेडियम के दिन बहुरने वाले हैं। सरकार ने स्टेडियम का सौंदर्यीकरण कर खेल सुविधाएं मुहैया करने के लिए बजट की पहली किस्त जारी कर दी है। खानपुर के पूर्व विधायक ने इसकी जानकारी देते हुए दावा किया कि धनराशि उन्हीं के प्रस्ताव पर जारी की गई है। लक्सर विधायक के तौर पर अपने पहले कार्यकाल में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने वर्ष 2004 में खानपुर में राजेश पायलट मिनी खेल स्टेडियम स्वीकृत कराया था। लेकिन यहां खेल और खिलाड़ियों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। 2021 में भाजपा सरकार ने स्टेडियम का सौंदर्यीकरण कराने और यहां खेल संबंधी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 1 करोड़ रुपये का बजट भी चैंपियन के प्रस्ताव पर मंजूर किया था। मंजूरी के बाद सरकार ने काम शुरू करने के लिए उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम को पहली किस्त के रूप में 61 लाख रुपये की धनराशि देनी थी। तभी विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से बजट की पहली किस्त निगम को नहीं मिल सकी। पूर्व विधायक चैंपियन ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पश्चात नई सरकार के गठन के तुरंत बाद से वे स्टेडियम के लिए शासन-प्रशासन में लगातार पैरवी कर रहे थे। उन्होंने दावा किया की उनकी पैरवी पर सरकार ने स्टेडियम के लिए मंजूर बजट की पहली किस्त 38.99 लाख की धनराशि निगम को दे दी है। बताया कि जल्दी ही स्टेडियम में काम शुरू हो जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्रिकेट खेलने के विवाद में फायरिंग
Next: खानपुर विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.