Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खानपुर ब्रह्मपुर में दिसंबर माह से नहीं बंटा राशन
  • हरिद्वार

खानपुर ब्रह्मपुर में दिसंबर माह से नहीं बंटा राशन

RNS INDIA NEWS 14/02/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। खानपुर ब्रह्मपुर के करीब 6 सौ परिवारों को दिसंबर महीने से सस्ते गल्ले का राशन नहीं मिल रहा। गांव में सरकारी राशन की दुकान सस्पेंड है। इसे पास में बाक्करपुर की दुकान से अटैच किया गया है, जबकि दिसंबर महीने का राशन इस्माईलपुर के डीलर को आवंटित कर दिया गया। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत डीएसओ से की है। लक्सर ब्लॉक के खानपुर ब्रह्मपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान गांव के मोहन सिंह के नाम पर आवंटित है। पिछले दिनों कुछ ग्रामीणों ने राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। प्राथमिक जांच में शिकायत सही मिलने पर विभाग ने दुकान सस्पेंड कर नजदीक के गांव भिक्कमपुर में रोशन देवी की राशन की दुकान से अटैच कर दिया। तब से रोशन देवी ही खानपुर में राशन बांट रही थी। नवंबर में आपूर्ति निरीक्षक ने प्रधान की शिकायत का हवाला देते हुए दुकान भिक्कमपुर से हटाकर इस्माइलपुर में बलवीर की दुकान से अटैच कर दी। पता लगने पर प्रधान सचिन कुमार जिला आपूर्ति अधिकारी से मिले। बताया कि उन्होंने कोई शिकायत नहीं की। इस पर 13 जनवरी को डीएसओ ने खानपुर की दुकान को इस्माइलपुर से हटाकर बाक्करपुर में धन प्रकाश की दुकान से अटैच कर दिया। इसके बावजूद आपूर्ति निरीक्षक ने दिसंबर महीने का खानपुर का राशन बाक्करपुर के डीलर को ही उठवा दिया। तब से राशन बाक्करपुर की दुकान पर पड़ा है। ग्रामीण प्रेमलता देवी, शोभा, सोनिया, मोहिनी, फरजाना, गुलशाना, रेखा ने बताया कि उनको दिसंबर और जनवरी महीने का राशन अभी भी नहीं मिल पाया है। प्रधान सचिन कुमार का कहना है कि आपूर्ति निरीक्षक की गड़बड़ी के चलते ग्रामीण राशन से महरूम हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी से इसकी शिकायत की गई है, फिर भी ग्रामीणों को राशन नहीं मिला है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थराली में पार्किंग ठप, सड़कों पर वाहनों का कब्जा, रोज लग रहा जाम
Next: 16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.