Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खनन का फर्जी रवन्ना बनाते दो पकड़े, एक फरार
  • हरिद्वार

खनन का फर्जी रवन्ना बनाते दो पकड़े, एक फरार

RNS INDIA NEWS 17/03/2021
rns featured image new

रुडकी। भिक्कमपुर पुलिस ने अवैध खनन का वाहन पकड़ा तो चालक ने ऑनलाइन फॉर्म जे दिखा दिया। शक होने पर पुलिस ने जांच की तो फॉर्म फर्जी मिला। बाद में पुलिस ने चालक की निशानदेही पर फर्जी फॉर्म बनाने वाले युवक और उसके लैपटॉप, प्रिंटर भी बरामद कर लिए जबकि ट्रैक्टर मालिक फरार है। सीओ विवेक कुमार ने कोतवाली में प्रेस वार्ता कर बताया कि लक्सर की भिक्कमपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल बीती रात चौकी के दरोगा बुद्धि सिंह पंवार और सिपाही मनोज कुमार व कांता प्रसाद के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि दो लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध रूप से खनन करके रेत ला रहे हैं। टीम ने दबिश देकर खनिज सामग्री से भरा ट्रैक्टर रोक लिया। ट्रैक्टर रुकते ही इस पर मौजूद ट्रैक्टर का मालिक उतरकर भाग गया, जबकि चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो चालक ने जियोलॉजी एंड मार्किंग यूनिट के नाम से ऑनलाइन जारी फॉर्म जे पुलिस को दिखा दिया। शक होने पर पुलिस ने जांच की तो फॉर्म फर्जी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने चालक सतीश पुत्र विजेंद्र निवासी रामपुर रायघटी की निशानदेही पर बीकमपुर की एक दुकान में छापा मारकर फर्जी फार्म बनाने वाले युवक मेहताब पुत्र असगर निवासी विक्रमपुर को व्यापार कर लिया साथ ही उसका लैपटॉप प्रिंटर व अन्य सामान भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तीनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक सतीश और कंप्यूटर ऑपरेटर महताब को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि ट्रैक्टर का मालिक रामकुमार पुत्र तिलकराम निवासी रामपुर रायघटी फरार है। इस दौरान कोतवाल प्रदीप चौहान, दरोगा मनोज कुमार, विनोद कुमार भट्ट आदि भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवाहिता की हत्या में आरोपी ननद गिरफ्तार
Next: आईसीयू में भर्ती महिला से नर्सिंगकर्मी ने किया रेप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चार घंटे की बरसात से चारों ओर जल भराव, भूकटाव से लोग बेहाल

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.