Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आईसीयू में भर्ती महिला से नर्सिंगकर्मी ने किया रेप
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

आईसीयू में भर्ती महिला से नर्सिंगकर्मी ने किया रेप

RNS INDIA NEWS 17/03/2021
rns featured image new

पीड़िता ने पति को लिखकर बताई आपबीती

जयपुर (आरएनएस)। एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला मरीज से नर्सिंगकर्मी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नर्सिंगकर्मी ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब ऑपरेशन के बाद महिला मरीज के मुंह पर ऑक्सीजन लगी हुई थी और दोनों हाथ बंधे हुए थे।
आईसीयू में पहुंचने के बाद नर्सिंगकर्मी ने पहले मरीज को बार-बार पिंच करके देखा कि महिला होश में है या नहीं और फिर अश्लीलता करने लगा। सुबह होने पर जब महिला ने रात की घटना के बारे में अस्पताल की एक नर्स को बताने चाही तो उसने धमकाकर चुप करा दिया।
इसके बाद जब महिला मरीज का पति अस्पताल पहुंचा तो उसने पूरी घटना लिखकर अपने पति को बताई, तब जाकर मामला सामने आया। घटना को लेकर महिला के पति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसकी पत्नी की सोमवार को तबीयत खराब होने के बाद वो शहर के शैल्बी हॉस्पिटल लेकर गए थे। जहां डॉक्टरों ने शाम तक महिला का ऑपरेशन करने की बात कही। रात करीब 8 बजे आईसीयू में शिफ्ट करने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि वो अंदर नहीं जा सकते हैं। इसके बाद वह घर चले गए। रात में महिला का ऑपरेशन हो गया। जब सुबह वो फिर से अस्पताल आए तो महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में लिखकर बताया क्योंकि ऑक्सीजन लगे होने के कारण वो बोल नहीं सकती थी।
घटना की जांच कर रहे डीसीपी ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ड्यूटी चार्ट व सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आगरा रोड पर रहता था। लोकेशन के आधार पर दबिश देकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। जांच अधिकारी ने कहा कि आईसीयू में दो कमरे हैं, एक में महिला नर्स थी दूसरे में मुख्य आरोपी खुशीराम था। पुलिस ने कहा कि मामला की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनन का फर्जी रवन्ना बनाते दो पकड़े, एक फरार
Next: खेलते समय शौचालय के गड्ढे में गिरा बच्चा, बचाने गए 3 सगे भाईयों समेत 5 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.