Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खैट पर्वत और नागटिब्बा ट्रैक होंगे विकसित
  • टिहरी

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खैट पर्वत और नागटिब्बा ट्रैक होंगे विकसित

RNS INDIA NEWS 12/01/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  जनता मिलन कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने लोनिवि, संचार सेवा, ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण और कृषि विभाग से संबंधित समस्याएं रखी। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कई समस्याओं का निस्तारण कर अन्य समस्याएं संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। बताया गया कि ट्रैक डेस्टिनेशन के लिए प्रथम चरण में खैट पर्वत, सौड़ और नागटिब्बा ट्रैक रूट को चिह्नित किया गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में भिलंंगना के गवाणा गांव की प्रधान सीता देवी ने गांव को जोड़ने वाले जर्जर पुल के बदले नया पुल बनाने की मांग उठाई। आंचल डेयरी से बीआरएस कर्मचारी प्रताप सिंह राणा ने लंबित देयकों का भुगतान करने की मांग की। भूमि प्रतिकर भुगतान, मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत करने, कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ लगाने, सड़क सुरक्षा दीवार लगाने, अवैध निर्माण हटाने, गोशाला बनाने और बीएसएनएल टावर सुचारू करने की मांग की गई। कार्यक्रम में कुल 48 शिकायतें दर्ज कराई गई। सीडीओ ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रैक डेस्टिनेशन की पहचान बनाने के लिए पर्यटन स्थल विकसित किए जाने हैं। प्रथम चरण में जाखणीधार ब्लॉक में थात से खैट पर्वत का ट्रैक रूट, चंबा में सौड़, जौनपुर में सेंदुल नागटिब्बा ट्रैक रूट को चिह्नित किया गया है। अन्य ट्रैक रूट चिह्नित करने के लिए एसडीएम ग्राम स्तर पर बैठक कर प्रस्ताव तैयार करेंगे।
जिला योजना की धनराशि समय से व्यय करें:  जनता मिलन कार्यक्रम में जिला योजना की वित्तीय और भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने कहा कि जिला योजना में जो विभाग धनराशि सरेंडर करना चाहते हैं। वह शीघ्र ही सरेंडर कर दें। कम प्रगति वाले विभागों को कार्यों में प्रगति लाने और समय से धनराशि व्यय करने और मुख्यमंत्री जन समर्पण पोर्टल पर लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फौज में अफसर बनाने का झांसा देकर ऐंठी रकम
Next: राशिफल 13 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.