Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केशव अस्पताल के संचालक शाह आलम सहित चार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही
  • देहरादून

केशव अस्पताल के संचालक शाह आलम सहित चार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही

RNS INDIA NEWS 25/09/2021
rns featured image new

देहरादून। पीटने, जान से मारने की धमकी देने, बलवा, तोड़फोड़ करने के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे केशव अस्पताल के संचालक शाह आलम सहित चार के खिलाफ नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है।
इंस्पेक्टर नेहरू कालोनी सतबीर बिष्ट ने बताया कि आरोपित शाह आलम निवासी रक्षा विहार अधोईवाला (केशव अस्पताल का संचालक) गिरोह का गैंग लीडर है। आरोपित अपने अस्पताल को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से अन्य निजी अस्पताल के संचालकों व कर्मचारियों सहित अन्य व्यक्तियों को पीट चुका है।
आरोपित के खिलाफ विभिन्न थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा शाह आलम के साथी एजाज निवासी मखियाली खुर्द लक्सर हरिद्वार के खिलाफ दो, शाकिब निवासी एमडीडीए कालोनी मोहिनी रोड डालनवाला के खिलाफ दो और मोहित चौधरी निवासी शेरपुर झबरेड़ा हरिद्वार के खिलाफ विभिन्न थानों में दो मुकदमे दर्ज हैं। 31 अगस्त को गिरोह के सदस्यों ने अजबपुर खुर्द स्थित हेल्थकेयर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी पर फायर कर अस्पताल में तोड़फोड़ की थी। गिरोह के चारों सदस्य फरार चल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। एक सितंबर को नेहरू कालोनी में दर्ज मुकदमे में अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। डीजीपी के निर्देश पर एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने मामले में लापरवाही बरतने पर एक दारोगा को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच इंस्पेक्टर सतबीर बिष्ट को सौंपी गई है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि अस्पताल में तोड़फोड़ की जांच नेहरू कालोनी के इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। जांच में लापरवाही पर एक दारोगा को निलंबित किया गया है। मामले में गैंगस्टर की कार्रवाई पहले ही होनी थी लेकिन इसी बीच थाने के इंस्पेक्टर का तबादला हो गया।।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 26-27 सितम्बर को देहरादून में
Next: दस्तावेजों में की गई गड़बड़ी के मामले में कड़ा संज्ञान लिया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.