Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दस्तावेजों में की गई गड़बड़ी के मामले में कड़ा संज्ञान लिया
  • देहरादून

दस्तावेजों में की गई गड़बड़ी के मामले में कड़ा संज्ञान लिया

RNS INDIA NEWS 25/09/2021
rns featured image new

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) ने क्रिकेट खिलाड़ियों के दस्तावेजों में की गई गड़बड़ी के मामले में कड़ा संज्ञान लिया है, जिसके तहत सभी आयु वर्ग के क्रिकेटरों के दस्तावेजों की जांच करने का निर्णय लिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने वाले खिलाड़ियों पर सीएयू प्रतिबंध लगाएगी। ये ही नहीं दस्तावेजों की जांच में लापरवाही मिलने पर जिला संघों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
कुछ समय पहले हुए अंडर-19 व सीनियर टीम के ट्रायल में खिलाड़ियों की ओर से दस्तावेजों में हेराफेरी कर ट्रायल प्रक्रिया में हिस्सा लेने का मामला प्रकाश में आया था। इसमें कुछ खिलाड़ी टीम में चयनित भी हो गए थे, लेकिन बीसीसीआइ की ओर से की गई वेरीफिकेशन में वह पकड़े गए। इसके बाद बीसीसीआइ ने अंडर-19 टीम के खिलाड़ी एकलव्य गुप्ता पर दो साल का प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद तीन खिलाड़ी सीनियर टीम के चयन ट्रायल में शामिल हुए।
फाइनल ट्रायल के बाद सीएयू ने दस्तावेजों की जांच की तो तीनों खिलाड़ी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए, जिस पर सीएयू ने पीयूष सिंह, अभिषेक संघल व गौरव कांबोज को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया। सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने कहा कि हम सभी आयु वर्गों के खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच करवा रहे हैं। इसके लिए पांच सदस्यों की जांच कमेटी बनाई गई है। जिसमें मोहित डोभाल, अमित पांडे, धीरज खरे, दीपक मेहरा, संदीप रावत शामिल हैं। जांच में जो भी खिलाड़ी दोषी पाया जाएगा उस पर एसोसिएशन प्रतिबंध लगाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जिला संघों की खामियां भी देखी जाएगी। संलिप्तता पाये जाने पर संबंधित जिला संघों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केशव अस्पताल के संचालक शाह आलम सहित चार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही
Next: पार्टी की मीडिया टीम महत्वपूर्ण भूमिका में रहेगी: बलूनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.