Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 26-27 सितम्बर को देहरादून में
  • देहरादून

महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 26-27 सितम्बर को देहरादून में

RNS INDIA NEWS 25/09/2021
rns featured image new

देहरादून।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 26-27 सितम्बर को देहरादून में होगी। यह जानकारी मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में दी।
उन्होंने बताया कि बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत खास तौर पर उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता पुष्कर सिंह धामी होंगे।
दीप्ति रावत ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि 26 सितम्बर की शाम देश से पधारी सभी बहनों को ऋषिकेश में गंगा आरती के दर्शन कराए जाएंगे। इस आयोजन में भाजपा शासित प्रदेशों की महिला बाल कल्याण मंत्री भी उपस्थित रहेंगी। 27 सितम्बर को समग्र बैठक चार सत्रों में होगी। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री दर्शना जरदोश उपस्थित रहेंगी। वानती श्रीनिवासन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर उनको नमन करेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण विधायक हैं तथा लोगों के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं। मीडिया द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के प्रश्न पर दीप्ति रावत ने कहा कि यह वैश्विक समस्या है। इस सामाजिक समस्या के पीछे मानसिकता काम करती है, हमें इस मानसिकता को तोड़ना है। हमें सामाजिक बदलाव लाने के लिए प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि महिला केंद्रित विकास तथा महिला नेतृत्व का विकास हो केन्द्र सरकार इस संदर्भ में विशेष प्रयास कर रही है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साधुवाद दिया।
राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि मोदी कैबिनेट में 11 महिलाओं को मंत्री बनाया गया है जो इस बात का संकेत है कि केंद्र सरकार महिला समाज का उत्थान चाहती है। प्रदेश में महिलाओं को कितने टिकट दिए जाएंगे। इस सवाल पर दीप्ति रावत ने कहा कि इस संदर्भ में हमारा प्रयास होगा कि अधिकाधिक महिलाओं को टिकट दिलाया जाए लेकिन टिकट दिलाना बड़ी बात नहीं है, जीत कर आना बड़ी बात है। हमें चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मांगना है जीतने के लिए मांगना है।
प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति कई मायनों में उल्लेखनीय होगी। उन्होंने कहा कि पहली बार उत्तराखंड सरकार में पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है, अब महिलाएं सशक्त हो रही हैं। भाजपा में महिलाओं को जितना सम्मान मिला है उतना अन्य दलों में नहीं मिला। यह संयोग की बात है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री बहनों के समग्र उत्थान के लिए समर्पित हैं और उन्हें जमीनी स्तर पर सशक्त करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ डॉ. बबीता सहोत्रा पूनम बुटोला शर्मा, ऋतु मित्रा समेत महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
Next: केशव अस्पताल के संचालक शाह आलम सहित चार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.