Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केंद्रीय उपक्रमों की तर्ज पर होंगी ऊर्जा निगमों में प्रबंध निदेशक और निदेशकों के पदों पर नियुक्तियां
  • देहरादून

केंद्रीय उपक्रमों की तर्ज पर होंगी ऊर्जा निगमों में प्रबंध निदेशक और निदेशकों के पदों पर नियुक्तियां

RNS INDIA NEWS 09/11/2020
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में ऊर्जा के तीनों निगमों में प्रबंध निदेशक और निदेशकों के पदों पर नियुक्तियों में पारदर्शिता बढ़ेगी, साथ ही योग्य व्यक्तियों को मौका मिलेगा। केंद्र सरकार के उपक्रमों की तर्ज पर ही उक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडेय समिति ने सरकार से यह संस्तुति की है। पांडेय समिति ने सवा तीन महीने बाद अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी है। बीते जुलाई माह में शासन ने पूर्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। समिति को ऊर्जा के तीनों निगमों में प्रबंध निदेशकों व निदेशकों के पदों पर भर्ती के लिए योग्यता के मानक नए सिरे से तय करने का जिम्मा सौंपा गया था। दरअसल राज्य बनने के बाद से अब तक इन निगमों में उच्च पदों पर तैनात रहे कई अधिकारियों को पद पर रहते हुए अथवा कार्यकाल पूरा होने के बाद जांच का सामना करना पड़ा है। पांडेय समिति की सिफारिशों के आधार पर ऊर्जा निगम, पारेषण निगम और जलविद्युत निगमों में प्रबंधन से जुड़े पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। शासन इस रिपोर्ट के मिलने का इंतजार कर रहा था। संपर्क करने पर ऊर्जा सचिव राधिका झा ने पांडेय समिति की रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट को जल्द मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। निगमों में नई नियुक्तियां इसी आधार पर जल्द की जाएंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट विधायक महेश नेगी की मुश्किलें बढ़ी
Next: स्कोर्पियो से हरियाणा मार्का 350 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.