Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • केले से जुड़े इन भ्रमों को सच मानते हैं लोग, जानिए इनकी सच्चाई
  • रहन-सहन

केले से जुड़े इन भ्रमों को सच मानते हैं लोग, जानिए इनकी सच्चाई

RNS INDIA NEWS 02/06/2021
yellow banana fruits on brown surface

केला फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध माना जाता है जो सेहत को ढेरों लाभ पहुंचाते हैं। फिर भी कई लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करने से हिचकिचाते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि उनके मन में इस फल से जुड़े कई भ्रम हैं जिन्हें वे सच मानते हैं, लेकिन इनकी सच्चाई कुछ और ही है। आइए आज हम आपको केले से जुड़े कुछ भ्रम और उनकी सच्चाई बताते हैं।
भ्रम– मधुमेह रोगियों को केला नहीं खाना चाहिए
यह सिर्फ एक भ्रम है कि मधुमेह रोगियों को केला नहीं खाना चाहिए। असल में यह फल मधुमेह रोगियों के लिए सुरक्षित है क्योंकि इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। बता दें कि केले में फाइबर, स्टार्च, कई विटामिन्स, खनिज, फाइटोकेमिकल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी होते हैं।

भ्रम– केले की मिठास सेहत को नुकसान पहुंचाती है
अगर आप इस वजह से केले का सेवन नहीं करते हैं कि इसमें बहुत अधिक मिठास होती है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है तो आपको बता दें कि यह सिर्फ एक भ्रम है। सच बात तो यह है कि केले में फ्रुक्टोज और विटामिन-B की भरपूर मात्रा शामिल होती है। ये ऐसे पोषक तत्व हैं जो प्राकृतिक चीनी का एक अच्छा स्रोत माने जाते हैं और इनसे सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।

भ्रम– केले के सेवन से वजन बढ़ता है
कई लोग इस बात को सच मानकर केले का सेवन नहीं करते हैं कि इससे उनका वजन बढ़ेगा, जबकि इसकी सच्चाई कुछ अलग ही है। वास्तविकता में यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप केले का सेवन किस तरह से करते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप केले का शेक बनाने के लिए उसके साथ ढेर सारी चीनी और आईसक्रीम का इस्तेमाल करेंगे तो फिर आपका वजन बढऩा लाजिमी है। केवल केले के सेवन से वजन नहीं बढ़ता।

भ्रम– उच्च रक्तचाप से ग्रसित लोगों के लिए केले का सेवन नुकसानदायक होता है
यह भी सिर्फ एक भ्रम के अलावा और कुछ नहीं है कि उच्च रक्तचाप से ग्रसित लोगों के लिए केले का सेवन नुकसानदायक होता है। सच बात तो यह है कि केला विटामिन-B6, खनिज, पोटैशियम और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है जो उच्च रक्तचाप रोगियों के लिए लाभदायक होते हैं। इसके अलावा केले में कोलेस्ट्रॉल और बैड फैट नहीं होता है, इसलिए केले का सेवन उच्च रक्तचाप से ग्रसित लोगों के लिए सुरक्षित है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉक्टरों ने काली फीती बांधकर जताया विरोध
Next: 83 बल्ली तुन की लकड़ी के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.