Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • लो अब बजने लगी है यहां घण्‍टी: केदारनाथ धाम मंदिर पैदल यात्रा मार्ग पर जियो ने उपलब्ध कराई मोबाइल कनेक्टिविटी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

लो अब बजने लगी है यहां घण्‍टी: केदारनाथ धाम मंदिर पैदल यात्रा मार्ग पर जियो ने उपलब्ध कराई मोबाइल कनेक्टिविटी

RNS INDIA NEWS 30/05/2022
rns featured image new

देहरादून। केदारनाथ धाम मंदिर पैदल यात्रा मार्ग पर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने वाला रिलायंस जियो पहला ऑपरेटर बन गया है। गौरीकुंड और केदारनाथ धाम के बीच जियो की तरफ से कुल 5 टॉवर लगाए जाने हैं। कंपनी के मुताबिक छोटी लिंचोली, लिंचोली और रूद्रपॉइंट पर 3 टॉवर लगाए जा चुके हैं।
अन्य दो टॉवर भी बहुत जल्द सेवा देनें लगेंगे। जियो केवल 4जी नेटवर्क ऑपरेट करता है तो जाहिर है पूरे यात्रा मार्ग पर 4जी की कवरेज मिलेगी। बताते चलें कि केदारनाथ मंदिर पैदल मार्ग पर किसी भी ऑपरेटर की मोबाइल कनेक्टिविटी न होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी होती थी।

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के चेयरमैन अजय अजेंद्र और सी ईओ-बी. डी.सिंह ने रविवार को इस सेवा के शुरुआत की औपचारिक घोषणा की। चेयरमैन अजय अजेन्द्र ने केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर जियो की मोबाइल कनेक्टिविटी शुरू होने को राहत भरी खबर बताया। साथ ही उम्मीद जताई की अब इमरजेंसी की दशा में  प्रशासन जल्द मदद पहुंचा पाएगा।
रिलायंस जियो ने सोनप्रयाग जैसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर एक फुल  कैपेसिटी का टॉवर लगाया है। यह टावर ट्रैफिक बढ़ने की स्तिथि में भी नेटवर्क पर पड़ने वाली अतिरिक्त भार को सहने की क्षमता रखता है और सामान्य रुप से काम करता है। चारधाम यात्रा पर नेटवर्क कवरेज बढ़ाने के लिए जियो की तरफ से 10 अतिरिक्त सॉल्युशन भी लगाए जा रहे हैं।

जिससे स्थानीय लोगों और दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालुओं को नेटवर्क संबंधी दिक्कतों को सामना न करना पड़े। कोविड के कारण दो साल बाद शुरू हुई चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड यात्री देवभूमि उत्तराखंड आ रहे हैं। प्रशासन यात्रियों को संभालने में लगा है। ऐसे में यात्रा मार्गों पर व्यापक 4जी नेटवर्क की उपलब्धता, राहत लेकर आया है।
उत्तराखंड में रिलायंस जियो अकेला ऐसा नेटवर्क है जो चारों धामों सहित श्री हेमकुंड साहिब में भी उपलब्ध है। चारों धामों को मोबाइल नेटवर्क व फाइबर केबल से जोड़ने वाला भी जियो एकमात्र ऑपरेटर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली की युवती से दुष्कर्म में गढ़वाल राइफल्स के जवान पर केस
Next: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में उत्तर भारत के पहले औद्योगिक बायोटेक पार्क का हुआ उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.