Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

RNS INDIA NEWS 06/11/2021
default featured image

रूद्रप्रयाग। पवित्र भैया दूज के पर्व के मौके पर भगवान केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए। वैदिक मंत्रोचार और विधि विधान के साथ सुबह 8 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। बड़ी संख्या में भक्तों के साथ भगवान की डोली ने धाम से ओंकारेश्वर ऊखीमठ को प्रस्थान किया। डोली रात्रि विश्राम के लिए रामपुर पहुंची।
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट बंद होने के मौके पर सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच माहौल भक्तिमय बना रहा। सुबह 6 बजे से मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने भगवान की समाधि पूजा की। करीब दो घंटे की पूजा के बाद मंदिर के गर्भ गृह को बंद किया गया। ठीक 8 बजे मंदिर का मुख्य द्वार बंद किया गया। मंदिर के कपाट बंद होने के बाद बड़ी संख्या में भक्तों के साथ भगवान की पंचमुखी चल विग्रह मूर्ति को ओंकारेश्वर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान कराया गया। बम बम भोले के जयघोषों के साथ भक्तों द्वारा विभिन्न स्थानों से होते हुए देर सांय डोली को रामपुर पहुंचाया गया। यहां रात्रि विश्राम के बाद रविवार को डोली गुप्तकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम को पहुंचेगी। जबकि सोमवार को डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ मंदिर में विराजमान होगी। यहां भगवान की छह महीने शीतकालीन पूजा अर्चना की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार में अचानक भीषण आग लग गई, बाल-बाल बचे सवार
Next: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रदेशभर के कार्मिक कल महारैली निकालेंगे

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.