Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कठपुड़ियाछीना को पृथक ब्लाक की मांग तेज
  • बागेश्वर

कठपुड़ियाछीना को पृथक ब्लाक की मांग तेज

RNS INDIA NEWS 07/12/2020
rns featured image new

बागेश्वर। जनसंघर्ष समिति कठपुड़ियाछीना ने पृथक ब्लाक की मांग तेज कर दी है। उन्होंने क्षेत्र की तमाम समस्याओं पर भी चर्चा की और उनके निदान की मांग की। शासन-प्रशासन पर खरेही क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संघर्ष समिति के स्थानीय कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नरेंद्र सिंह रावत ने की। बैठक में पृथक विकास खंड की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि खरेही पट्टी जिले का सबसे पिछड़ा क्षेत्र है। विकास खंड नहीं बनने से गांवों का विकास नहीं हो पा रहा है। लंबे समय से वे पृथक ब्लाक की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बैठक में आए कठानी, बोहला गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बिलौनासेरा-सिमतोली मोटर मार्ग का निर्माण हो रहा है। कठानी के पास ग्रामीणों का एकमात्र रास्ता था, जिसे सडक़ निर्माण में ध्वस्त कर दिया गया है। कई बार विभाग को सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। लोगों, स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मवेशियों को जंगल ले जाने को भी रास्ता नहीं बचा है। न्याय पंचायत बोहला में वर्ष 2019-20 और 2020-21 में किए गए मनरेगा के कार्यों पर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। कुछ चुनिदा लोग ही मनरेगा में मजदूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को इसका लाभ दिया जाए। उन्होंने मनरेगा के तहत निर्माण कार्यो पर वित्तीय अनियमितता का भी आरोप लगाया और जांच की मांग की। इसके अलावा बैठक में दाणोछीना, लोब, बेहरगांव मोटर मार्ग को बिलौना मोटर मार्ग से जोडऩे, कठपुडिय़ाछीना, सिया मोटर मार्ग को काफलीगैर-कनारीछीना और सैज तक जोडऩे की मांग की। सडक़ों के निर्माण में किसानों की कटी भूमि का मुआवजा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर कमलकांत मिश्रा, महेश चंद्र मिश्रा, पूरन सिंह रावत, प्रेम राम, नंद किशोर मिश्रा, बलवंत सिंह, सुरेश लाल, केशव लाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना अपडेट : 512 नए मामले सामने आए, 471 मरीज हुए ठीक
Next: कांग्रेस ने लगाया गरीब और असहाय लोगों को पानी के कनेक्शन नहीं देने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोनी बिनसर के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.