Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कटान की मंजूरी नहीं मिलने से कर्ज में डूब रहे किसान
  • ऊधम सिंह नगर

कटान की मंजूरी नहीं मिलने से कर्ज में डूब रहे किसान

RNS INDIA NEWS 17/12/2020
rns featured image new

रुद्रपुर । डीएफओ कार्यालय में वृक्षों के कटान से संबंधित किसानों की फाइलें एक साल से लंबित पड़ी हैं। खेतों में बोये गये पातन वाले वृक्षों के कटान की अनुमति नहीं मिलने से किसान बैंकों के कर्जदार हो रहे हैं। उनका इलाज, वैवाहिक जिम्मेदारियां प्रभावित हो गई हैं। ठेकेदार भी मंजूरी नहीं होने से बेरोजगार होने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि वन क्षेत्रों में वृक्षों के कटान का कार्य विभाग की देखरेख में बेरोकटोक जारी है। गुरुवार को सितारगंज, खटीमा के काश्तकार और लकड़ी ठेकेदारों का शिष्टमंडल हल्द्वानी डीएफओ कार्यालय पहुंचा। यहां उन्होंने डीएफओ संदीप कुमार को पत्र दिया। उन्होंने कहा काश्तकारों ने गेहूं-धान आदि फसलों की तरह आय दोगुनी करने के लिए स्वामित्व वाली निजी भूमि में विभिन्न प्रजाति के वृक्ष लगाए थे। वृक्ष कटान की श्रेणी में आते हैं, लेकिन पेड़ के कटान की फाइल पिछले एक साल से लंबित पड़ी हुई हैं। वृक्षों की बिक्री नहीं होने से वे बैंक का कर्ज, परिवार की आर्थिक स्थिति और वैवाहिक रस्मों को समयानुसार पूरा नहीं कर पा रहे हैं। काश्तकारों और ठेकेदारों ने डीएफओ से निजी खेतों में खड़े वृक्षों के कटान की मांग की है। डीएफओ ने काश्तकारों, लकड़ी ठेकेदारों को बताया मामले का संज्ञान लेकर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यहां गोविंद सिंह, गणेश सिंह, मुख्तियार सिंह, मनजीत सिंह, दलीप सिंह, हरजीत सिंह, ठेकेदार राज दीपक अग्रवाल, सोहराब अली, शहादत, परिमल, सरफराज, राजेश, आशु सिंह, सोनू सैफी रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डंपिंग जोन में मलबा डाल रहा ट्रक नदी में गिरा, दो लोग लापता
Next: सिलेंडर विस्फोट घटना के पीड़ितों को आज तक नहीं मिला मुआवजा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

क्रेडिट कार्ड से 1.39 लाख की ऑनलाइन ठगी

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानक के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूल में स्लाइड से छलांग लगाते समय सिर टकराया, युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.