
काशीपुर(आरएनएस)। कोतवाली पुलिस ने अपहरण के एक संवेदनशील मामले में 10 दिन से लापता युवती को राजस्थान के अजमेर से सकुशल बरामद कर आरोपी मोहम्मद जफर उर्फ आर्यन उर्फ छोटू (23), निवासी कुमाऊं कॉलोनी, कचनागाजी, काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 5 जुलाई 2026 को युवती के अपहरण के मामले में कोतवाली काशीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने लगातार 10 दिन तक विभिन्न राज्यों में तलाश अभियान चलाया। युवती के बयान और विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 64ए एवं 351(2) भी बढ़ाई गई।
कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील था। पुलिस ने संयम और पेशेवर तरीके से कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित बरामद किया और पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था भी बनाए रखी।मैनुअल सूचना तंत्र बना सहाराजांच में तकनीकी सर्विलांस से मदद नहीं मिल सकी क्योंकि दोनों के पास मोबाइल फोन नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और स्थानीय मुखबिर व मैनुअल सूचना तंत्र की मदद से महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर आरोपी तक पहुंच बनाई।
पुलिस टीम का योगदान: अभियान में एसएचओ हरेंद्र चौधरी, एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई कौशल भाकुनी, कांस्टेबल सुरेंद्र, कांस्टेबल धीरज, कांस्टेबल किरण मेहता, एसपीओ माजिद और एसपी ओ राहुल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
