Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सरकारी अस्पताल में नहीं हो रही आर्थोपेडिक सर्जरी
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी अस्पताल में नहीं हो रही आर्थोपेडिक सर्जरी

RNS INDIA NEWS 26/12/2023
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की स्थाई नियुक्ति नहीं होने से ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। कूल्हा प्रत्यारोपण समेत दूसरी प्रकार की सर्जरी के लिए रोगियों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराना पड़ रहा है। काशीपुर में आस-पास के शहरों के अलावा कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र के मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों की लागत से ट्रामा सेंटर स्थापित किया गया था। छह साल पहले स्थाई हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सुंदरियाल के नौकरी छोड़ने के बाद से यहां किसी भी हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी है। इस दौरान कई हड्डी रोग विशेषज्ञ संविदा पर आए और कुछ समय बाद चले गए। इसके बाद गदरपुर में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव चौहान को विभाग ने काशीपुर सरकारी अस्पताल से संबद्ध किया था। तत्कालीन सीएमएस डॉ. कैमाश राणा के साथ विवाद के चलते दो साल पहले डॉ. राजीव चौहान की संबद्धता खत्म करके उन्हें वापस गदरपुर भेज दिया गया था। बीते दिनों डीजी हैल्थ और केंद्रीय स्वास्थ सचिव ने सरकारी अस्पताल का दौरा किया था। इसके बाद गदरपुर में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. राजीव को सप्ताह में तीन दिन के लिए काशीपुर अस्पताल से फिर संबद्ध किया गया। लेकिन कम अवधि के लिए डॉक्टर की तैनाती के चलते ऑपरेशन नही हो पा रहे है। ऑपरेशन करने के पहले मरीज के टेस्ट कराने पड़ते हैं और ऑपरेशन के बाद रोगियों की निगरानी भी जरुरी है। हफ्ते में तीन दिन की ड्यूटी में यह कर पाना संभव नहीं हैं। सीएमओ मनोज शर्मा का कहना है कि हड्डी रोग विशेषज्ञ चाहें तो आपरेशन कर सकते हैं। बाद की देखरेख के लिए वहां सर्जन पहले से ही नियुक्त हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने चलाया ऑपरेशन मजनू अभियान
Next: मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किए जाने हेतु पूर्व दर्जामंत्री ने किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.