Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • काशीपुर में प्रतिष्ठित डॉक्टर के घर लाखों की लूट
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर में प्रतिष्ठित डॉक्टर के घर लाखों की लूट

RNS INDIA NEWS 04/05/2022
rns featured image new

काशीपुर। हथियाबंद नकाबपोश बदमाशों ने नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर के घर घुसकर लाखों के जेवरात और नगदी लूट ली। इसके बाद आराम से फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीम ने सीसीटीवी खंगाले। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है। बाजपुर रोड पर भाजपा नेता प्रदीप पैगिया, उनके भाई रामनारायण पैगिया और घनश्याम पैगिया के घर एक ही परिसर में हैं। जिनके घर के मुख्य गेट अलग-अलग हैं। मंगलवार तड़के नकाबपोश हथियाबंद चार बदमाश घनश्याम पैगिया के घर में मुख्य गेट का ताला तोड़ परिसर में दाखिल हो गये। करीब पौन घंटा परिसर में रहने के बाद बदमाश प्रदीप पैगिया के साथ रह रहे उनके बेटे डॉक्टर ईश्वर चंद्र अग्रवाल के घर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर लॉबी में घुसे। बदमाशों ने घर के नीचे स्थित तीन कमरों और मंदिर से चांदी के जेवर समेत करीब 50 से 60 हजार की नकदी और मंदिर में रखी गुल्लक भी लूट ली। बदमाशों ने दूसरे मंजिल में स्थित एक कमरे की अलमारी और एक बेड भी खोला, लेकिन उसमें केवल कपड़े होने से उनके कुछ हाथ नहीं लगा। परिजनों को सुबह सात बजे उठने के बाद घर में चोरी होने का शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

डॉ.ईश्वर अग्रवाल ने बताया वह पत्नी डॉ.नम्रता अग्रवाल और दो बच्चों के साथ एक कमरे में सोए थे। जबकि उनके पिता प्रदीप पैगिया दूसरे और उनकी मां इंदू पैगिया एक अन्य कमरे में सो रही थीं। उनके यहां काम करने वाली मेड दूसरे मंजिल में एक कमरे में सोई हुई थी। डॉ.अग्रवाल ने बताया रात में उनके कमरे के दरवाजे में खटखटाने की आवाज भी आई। लेकिन, उन्हें लगा कोई सामान गिरा है इसलिए उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। सुबह जब वह उठे तो मंदिर से चांदी के जेवर और एक कमरे से करीब 50 से 60 हजार रुपये की नकदी गायब थी। घर में देखने पर पिछले दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ मिला। बताया कि लूट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्वतीय मार्गों पर वाहन संचालन की 3 घण्‍टे की और अधिक छूट रहेगी
Next: हत्या का आरोपी साढ़े तीन साल बाद गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.