Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • काशीपुर में दबंगों ने ठेलेवाले को पीटा, झोंके फायर
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर में दबंगों ने ठेलेवाले को पीटा, झोंके फायर

RNS INDIA NEWS 13/04/2021
rns featured image new

काशीपुर। कार सवार चार युवकों ने ठेला स्वामी के तमंचा सटाकर मारपीट की। यही नहीं एक अन्य कार में फायर झोंक दिये। घटना में कार सवार दो युवक बाल-बाल बच गये। हालांकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार सवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम बैलजुड़ी, थाना कुंडा निवासी हरसिमरन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा सोमवार रात वह जसपुर खुर्द में एक रिजॉर्ट के सामने ठेले पर चिकन खा रहा था। इसी बीच कार में सवार चार युवक आये और ठेले वाले से मारपीट की। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। मारपीट करने पर आरोपी फरार हो गये। उसने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वह वापस लौट आया। कहा कुछ देर बाद वह अपने दोस्त लेखराज के साथ गिरीताल रोड से होते हुए वापस घर जा रहा था। इसी दौरान पीछा करते हुए आरोपियों ने कार पर फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग में दोनों बच गये, पर कार के शीशे टूट गये और कार क्षतिग्रस्त हो गई। कहा वह सामने आने पर आरोपियों को पहचान लेगा। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। वहीं, एक युवक को भी हिरासत में लिया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। इधर, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
काशीपुर में शाम होते ही सज जाते हैं ठेले: जसपुर खुर्द इलाके में साहनी रिजॉर्ट के आसपास शाम होते ही मांसाहारी खाद्यान्न के करीब आधा दर्जन से अधिक ठेले सज जाते हैं और शराब का दौर शुरू हो जाता है। हालांकि पुलिस कई बार यहां से शराबियों के साथ ही ठेलियों को भी खदेड़ चुकी है, लेकिन कुछ दिन बाद ही फिर से ठेलियां लगनी शुरू हो जाती है। जबकि इस स्थान पर पूर्व में भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।
क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लिया गया है। कार में लगे निशान गोली के हैं या नहीं? इसकी जांच के लिये कार को एफएसएल देहरादून भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की शिनाख्त कर रही है। -ओमप्रकाश, चौकी इंचार्ज, कटोराताल।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, काफी देर तक एम्बुलेंस में पड़ा रहा शव
Next: उत्तराखंड में कोरोना का इस साल सबसे बड़ा विस्फोट, 13 मौतों के साथ मिले 1925 संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.