Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विपक्षी नेताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही धामी सरकार:  करन माहरा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विपक्षी नेताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही धामी सरकार:  करन माहरा

RNS INDIA NEWS 11/11/2023
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि किसी भी चुनी हुई सरकार और उसके मुखिया के लिए सभी क्षेत्र एक समान होने चाहिए। कहा कि उत्तराखंड में विकास योजनाओं की स्वीकृति जारी करने से पहले सरकार देख रही है कि संबंधित जनप्रतिनिधि किस पार्टी का है। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर विपक्षी दल के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश सरकार निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है, इसीलिए कभी विपक्षी दल के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को साम-दाम-दंड-भेद की नीति से पदच्युत कर रही है तो कभी उनके निर्वाचित क्षेत्रों में विकास की योजनाओं पर रोक लगाया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि किसी भी प्रदेश की चुनी हुई सरकार और उसके मुखिया के लिए सभी क्षेत्र एक समान होने चाहिए। उत्तराखंड में विकास योजनाओं की स्वीकृति जारी करने से पहले सरकार देख रही है कि संबंधित जनप्रतिनिधि किस पार्टी का है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है, जब विकास का पैमाना सत्ताधारी दल का जनप्रतिनिधि होना अनिवार्य माना जा रहा है।
चुने गए जनप्रतिनिधियों को अपनी क्षेत्र की मांगों को मनवाने के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर का धरना इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार की इस प्रकार की भेदभाव वाली सोच की निंदा करने के साथ मांग करती है कि सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रों में समान रूप से विकास की योजनाएं स्वीकृत की जाएं। अन्यथा कांग्रेस को जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सूबे में स्वास्थ्य विभाग को मिले 36 विशेषज्ञ चिकित्सक
Next: अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराई कार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.