Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कपकोट के पोथिंग में बिजली गुल
  • बागेश्वर

कपकोट के पोथिंग में बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 18/08/2023
rns featured image new

बागेश्वर। तहसील के पोथिंग गांव में दो दिन से बिजली गुल है। बिजली के अभाव में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भी 15 किलोमीटर दूर भराड़ी बाजार आना पड़ रहा है। गांव के करीब पांच सौ लोग इस समस्या से परेशान हैं। गांव में पहले से जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। बिजली नहीं होने से समस्या दोगुनी हो गई है। ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। देर शाम एसडीओ ने बताया कि गांव में ब्रेकडाउन था। अब बिजली सुचारु कर दी गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को उनके गांव की बिजली गुल हो गई। इसके बाद गांव में अंधेरा पसर गया। लोगों ने अंधेरे में रात गुजारी। जबकि क्षेत्र में लंबे समय से जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। बिजली के अभाव में उनके मोबाइल फोन भी शोपीस बने हुए हैं। शुक्रवार सुबह लोगों ने 15 किमी दूर भराड़ी जाकर अपने मोबाइल चार्ज कराए। अन्य बिजली उपकरण भी ठप हैं। आटा चक्की से लेकर अन्य दैनिक उपयोग की मशीनों का उपयोग भी नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द बिजली सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि भंडारी गांव के पास ट्रांसफार्मर से लाइन में ब्रेकडाउन था, उसे ठीक कर दिया गया है। गांव में आपूर्ति सुचारू हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा ने प्रदेश व लोकसभा वार गठित की सोशल मीडिया समितियां
Next: कहासुनी में पिता ने बेटे की चाकू से हत्या की

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.