Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कहासुनी में पिता ने बेटे की चाकू से हत्या की
  • ऊधम सिंह नगर

कहासुनी में पिता ने बेटे की चाकू से हत्या की

RNS INDIA NEWS 18/08/2023
knife murder blood

रुद्रपुर। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के सराय में रह रहे सेवादार ने चाकू से वार कर अपने पुत्र की हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार, पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हो गई थी। इसके बाद पिता ने चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। छोटे पुत्र की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ 304 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गुरजीत सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के सराय में उसके बड़े भाई दलजीत सिंह (35) और पिता सलविंदर सिंह (65) पुत्र जंगीर सिंह की आपस में कहासुनी हो गई। इस बीच, दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस पर पिता ने गुस्से में आकर पास के कमरे में रखा चाकू लाकर दलजीत पर वार कर दिया। चाकू दलजीत के सीने में लगा। दलजीत को खटीमा चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ खटीमा वीर सिंह ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। सूचना मिलने पर एसओ देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में पुलिस बल ने रात में साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। एसओ ने बताया कि छोटे बेटे गुरजीत की तहरीर पर आरोपी पिता सलविंदर के खिलाफ धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कपकोट के पोथिंग में बिजली गुल
Next: प्रत्याशी को आयातित बताने पर भड़की कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.