Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कम दृश्यता से इंडिगो की दिल्ली-पंतनगर की दो उड़ानें रद
  • ऊधम सिंह नगर

कम दृश्यता से इंडिगो की दिल्ली-पंतनगर की दो उड़ानें रद

RNS INDIA NEWS 16/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  पंतनगर एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली–पंतनगर की दोनों निर्धारित उड़ानें रद कर दी गईं। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए कम से कम 800 मीटर रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) आवश्यक होती है, जबकि मंगलवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर दृश्यता मात्र 400 मीटर दर्ज की गई। मानकों से कम दृश्यता के चलते विमान उतारना संभव नहीं हो सका। इसी कारण दोपहर 1 बजे पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-73254 और शाम 4:15 बजे उतरने वाली उड़ान संख्या 6ई-7156 को रद करना पड़ा। दिल्ली और पंतनगर दोनों क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण पूरे दिन उड़ान संचालन प्रभावित रहा। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कम दृश्यता में उड़ानों के संचालन की अनुमति नहीं दी गई। उड़ानें रद्द होने के बाद एयरलाइंस प्रबंधन की ओर से यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने या पूर्ण किराया वापस करने की प्रक्रिया शुरू की गई। उड़ानें निरस्त होने से कई यात्रियों को इंतजार करना पड़ा, वहीं कुछ को अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में धामी सरकार अगले 45 दिन तक खुद जनता के बीच जाएगी, समस्याएं करेगी हल
Next: अलकनंदा और मंदाकिनी संगम में बिखरी गंदगी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.