Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में धामी सरकार अगले 45 दिन तक खुद जनता के बीच जाएगी, समस्याएं करेगी हल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में धामी सरकार अगले 45 दिन तक खुद जनता के बीच जाएगी, समस्याएं करेगी हल

RNS INDIA NEWS 16/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में बुधवार से 23 विभागों के अफसर जनता की समस्याओं का समाधान करने और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए खुद उनके बीच जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुधवार से प्रदेश में न्याय और ग्राम पंचायत स्तर पर ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ अभियान शुरू होने जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि शासन स्तर पर मुख्य सचिव और मंडल स्तर पर कमिश्नर अभियान की नियमित समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर लोगों को विभिन्न योजनाओं के आवेदन भरने के लिए सरकारी दफ्तर आना पड़ता है। अपनी समस्याओं को लेकर भी दफ्तर जाना होता है। आम लोगों की इन मुश्किलों को आसान करने के लिए यह 45 दिन का विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय किया गया है। फिलहाल इसकी अवधि 45 दिन रखी गई है। लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इसे आगे और बढ़ा दिया जाएगा। इसके तहत न्याय और ग्राम पंचायतों में शिविरों के माध्यम से लोगों को केंद्र व राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनकी समस्याओं को भी हल किया जाएगा। विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदन करने, प्रमाणपत्र बनाने में अधिकारी आम लोगों की सहायता करेंगे। सरकार की कोशिश है कि प्रदेश के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक केंद्र और राज्य की प्रत्येक योजना का लाभ पहुंचे। सभी विभागों के अधिकारी इन विशेष शिविर में आएंगे। जनप्रतिनिधियों को भी इन शिविर में बुलाया जाएगा। इसका सिस्टम बनाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में पहाड़ों पर पड़ेगी बर्फ
Next: कम दृश्यता से इंडिगो की दिल्ली-पंतनगर की दो उड़ानें रद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.