Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कैंची धाम में मेले के दृष्टिगत रूट डाइवर्जन, 14-15 जून को यह रहेगी व्यवस्था
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कैंची धाम में मेले के दृष्टिगत रूट डाइवर्जन, 14-15 जून को यह रहेगी व्यवस्था

RNS INDIA NEWS 13/06/2022
rns featured image new

मेले को देखते हुए रूट डायवर्जन

नैनीताल। आगामी 15 जून को कैंची धाम में स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले मेले के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। हल्द्वानी से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राइवेट वाहन मंगलवार 14 जून की सायं 05 बजे से खुटानी मोड़ भीमताल से, पदमपुरी-पोखरा-कशियालेख-शीतला-मोना-ल्वेशाल होते हुए क्वारब को डायवर्ट किये जायेंगे। नैनीताल से अल्मोड़ा पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन/यात्री वाहन/प्राइवेट वाहन 14 जून की सायं 05 बजे से भवाली रामगढ़ तिराहे से होते हुए मल्ला रामगढ़, नथुवाखान क्वारब को डायवर्ट किये जायेंगे। इसी प्रकार अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राईवेट वाहन 14 जून की सायं 05 बजे से क्वारब पुल से मोना-ल्वेशाल शीतला – पदमपुरी होते हुए खुटानी बैंड से भीमताल की ओर डायवर्ट किया जायेंगे। रानीखेत से आने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन 14 जून की सायं 05 बजे से खैरना पुल से क्वारब होते हुए मोना- ल्वेशाल- पदमपुरी से खुटानी बैण्ड से भीमताल को डायवर्ट किया जायेंगे। कैंची मेले में आने वाले श्रृद्धालुओ हेतु यातायात व्यवस्था को लेकर भवाली की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन जंग्लात बैरियर से आगे नहीं जायेंगे । इस बैरियर पर (टैक्सी व बस ) शटल सेवा भी रोककर वापस भेजी जायेगी हल्द्वानी, नैनीताल की ओर से निजी वाहनो से आने वाले श्रृद्धालुओं को पहले चरण में सिद्धि रेस्टोरेंट तक भेजा जायेगा जहाँ से हरतपा रोड व भवाली की ओर एकतरफा पार्किंग की जायेगी । द्वितीय चरण में इस स्थान में दबाव बढ़ने पर समस्त निजी वाहनो को भवाली में पार्क कर शटल सेवा से भेजा जायेगा । भवाली की तरफ से कैंची धाम जाने वाले शटल सेवा जंगलात खण्डहर पर सवारी उतारकर वापस भवाली को आयेंगे। इसी प्रकार खैरना से कैंची की ओर आने वाले दर्शनार्थी शटल सेवा से पनीराम ढाबे तक आयेंगे तथा यात्रीयो को उतारकर वापस चले जायेंगे। खैरना से कैंची धाम आने वाले दर्शनार्थी / यात्री वाहन, खैरना में पेट्रोल पम्प के आगे खाली जगह पर ही अपने वाहन पार्क करेंगे तथा शटल सेवा से पनीराम ढाबे तक आयेंगे और शटल सेवा से ही वापस जायेंगे। सेना के वाहनों के आवागमन को उक्त तिथि में परिवहन स्थगित किये जाने हेतु अनुरोध किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांव फिसलने से नदी में गिरा युवक, अग्निशमन विभाग की टीम ने बचाया
Next: बीस लाख से ज्यादा यात्री और दो लाख वाहन पहुंचे चारधाम

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.