Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • कांवड़िया बनकर स्कूटी चुराने वाला गिरफ्तार
  • टिहरी

कांवड़िया बनकर स्कूटी चुराने वाला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/07/2025
rns featured image new

टिहरी(आरएनएस)।  नरेंद्रनगर थाना पुलिस ने कांवड़िया बनकर वाहन चुराने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी भी बरामद की गई है। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि 21 जुलाई को आगर गांव निवासी दिनेश ने तहरीर दी कि उसकी स्कूटी अज्ञात ने चोरी कर ली गई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद एसआई आमिर खान को इसकी जांच सौंपी गई। बताया कि थाना क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना के दृष्टिगत एसएसपी आयुष अग्रवाल ने घटना के शीघ्र अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे लगभग सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके अलावा लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। मंगलवार को पुलिस ने शत्रुघ्न वर्मा पुत्र करमवीर वर्मा निवासी मकान नंबर 113 चंदकी वाली गली नंबरदार ग्राम पल्ला दिल्ली को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि वह 15 जुलाई को साथियों के साथ गंगोत्री जल लेने गया था। लेकिन उसे नशे की लत है। बार-बार भांग व चरस का नशा करता है। जिससे वह अपने साथियों से अलग हो गया। वापसी में लौटते हुए उसे यह स्कूटी रास्ते में खड़ी दिखी। उसने स्कूटी का लॉक तोड़ कर चोरी कर ली। स्कूटी को खींचकर ले गया। आगे एक मैकेनिक से स्कूटी स्टार्ट कराई और फरार हो गया। पुलिस चेकिंग की डर से वह छिपकर भाग रहा था। इस स्कूटी को बेचने के लिए वह नीचे बाजार की ओर जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय ले जाने की तैयार की जा रही है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल संजय रावत, पुष्कर सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौंली में पुस्ता धंसने से आवासीय भवनों को बना खतरा
Next: नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.