Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश
  • चमोली

नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 22/07/2025
rns featured image new

पेयजल और आधारभूत सुविधाओं का प्रस्ताव जल्द भेजें अधिकारी

चमोली(आरएनएस)।  आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी  संदीप तिवारी ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में जल संस्थान, पेयजल निगम के अधिकारियों द्वारा कराये जा रहे कार्यों  के प्रस्तावों की समीक्षा बैठक की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग में आवश्यक पेयजल सुविधाओं को लेकर विभाग एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि आंगणन प्रस्ताव जल्द प्रस्तुत किये जाए जिससे शासन स्तर पर अनुमोदन एवं बजट स्वीकृति की प्रक्रिया में विलंब ना हो।उन्होंने सहायक अभियंताओं को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकताओं के अनुरूप प्रस्ताव तैयार किए जा सकें।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने निर्देश दिए, ताकि कार्यों में ओवरलैप न हो। उन्होंने कहा कि पिछली नंदा देवी यात्रा के अनुभवों और चुनौतियों के आधार पर  इस बार के कार्यों की योजना बनाई जाए।
इसके साथ ही, वाण से आगे निर्जन पड़ावों में आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए वन प्रभाग के एसडीओ को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग यात्रा को सफल बनाने के लिए समयबद्ध और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें ताकि यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी, सहायक अभियंता दिनेश चंद्र पुरोहित, सहायक अभियंता राजमोहन लाल गुप्ता, सहायक अभियंता कैलाश चंद्र नौटियाल, एसडीओ विकास दरमोड़ा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांवड़िया बनकर स्कूटी चुराने वाला गिरफ्तार
Next: राशिफल 23 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.